शातिर टप्पेबाज गिरफ्तार , टप्पेबाजी की घटना से सम्बन्धित 03 लाख रूपये नगद बरामद

जनपद झाँसी थाना सीपरी बाजार पुलिस टीम द्वारा शातिर टप्पेबाज अभि 0 लोकेश मिश्रा पुत्र प्रभू दयाल नि 0 ग्राम शक्ति भैरव थाना निवाडी म 0 प्र 0 उम्र 50 वर्ष को 03 लाख की नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया ।
स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
आज दिनाँक 28.05.2021 को थाना सीपरी बाजार में श्रीमती गायत्री पत्नी जितेन्द्र कुशवाहा निवासी अयोध्यापुरी कालोनी थाना सीपरी बाजार द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि उसके पति जितेन्द्र कुशवाहा के साथ
1.हरचरन रायकवार
2.राजेश कुमार चौबे निवासी गिटखिनी निवाड़ी म 0 प्र 0
3.नारायण पुत्र हरचरण कोरी नि 0 नई बस्ती निवाड़ी म 0 प्र 0 द्वारा अपने दोस्त के साथ मिलकर 12 लाख 50 हजार रूपये के 50 लाख रूपये किये जाने की बात कहकर अमर उजाला प्रेस के सामने रोड पर दोपहर के समय 12 लाख 50 हजार रूपये की टप्पेबाजी की घटना कारित की गयी है प्राप्त सूचना के आधार पर 0 अ 0 स 0 274/21 धारा 420 भा 0 द 0 वि 0 में पंजीकृत किया गया तथा घटना का अविलम्ब खुलासा किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी क्रम उ 0 नि 0 अनुज कुमार मय हमराह पुलिस बल के क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि तभी मुखबिर की प्राप्त सूचना पर टप्पेबाजी की घटना कारित करने वाला एक व्यक्ति शिवानी तिराहा के पास पीपल के पेश के नीचे से अभि 0 लोकेश मिश्रा पुत्र प्रभूदयाल नि 0 ग्राम शक्ति भैरव थाना निवाडी म 0 प्र 0 उम्र 50 वर्ष को पकड़ा गया जिनके कब्जे से टप्पेबाजी की घटना से सम्बन्धित 03 लाख रूपये नगद बरामद हुये व पूछताछ पर यह तथ्य संज्ञानित हुया है कि वह घटना का मुख्य अभियुक्त है जिसके द्वारा अपने साथियो के साथ मिलकर यह टप्पेबाजी की घटना कारित की गयी थी । अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर विधिक कार्यवाही की गयी है व शेष अभि गण की गिरफ्तारी हेतु शतत् प्रयास किये जा रहे है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण नाम व पता :-
लोकेश मिश्रा पुत्र प्रभूदयाल नि 0 ग्राम शक्ति भैरव थाना निवाडी म 0 प्र 0 उम्र 50 अभियुक्त
बरामदगी का विवरण:-
टप्पेबाजी की घटना से सम्बन्धित 03 लाख रूपये नगद
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण : –
उ 0 नि 0 अजीत शर्मा चौकी प्रभारी मसीहागंज थाना सीपरी बाजार झाँसी –
उ 0 नि 0 अनुज कुमार चौकी प्रभारी ग्वालियर रोड थाना सीपरी बाजार झाँसी –
का 0 शीलेन्द्र भदौरिया थाना सीपरी बाजार झाँसी –
का 0 शुभम कुमार थाना सीपरी बाजार झाँसी , का 0 271 राजकुमार थाना सीपरी बाजार झाँसी



