रोवर्स रेंजर्स तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का अरुण कुमार वर्मा ने फीता काटकर किया उद्घाटन

रिपोर्ट:-शमीम
बाराबंकी । सहयोगी आर.बी. पी.जी कॉलेज खुशहालपुर में आज रोवर्स रेंजर्स तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर अरुण कुमार वर्मा ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि रोवर्स रेंजर्स समाज सेवा का भाव विद्यार्थियों में पैदा करती है तथा विद्यार्थियों को विषम परिस्थितियों से आसानी से बचाने का प्रयास करती है। कार्यक्रम का संचालन रेंजर्स लीडर डॉक्टर प्रज्ञा सिंह ने किया ।प्रशिक्षण का कार्य डॉ सत्यदेव, श्री शोभित मौर्य द्वारा किया गया । तत्पश्चात चीफ प्रॉक्टर विनोद गौतम ने रोवर रेंजर्स के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला । 
शिविर के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत की प्रस्तुति भी की गई । इस मौके पर रोवर्स लीडर राघवेंद्र प्रताप सिंह ,अनुज वर्मा, चंद्रकांतवर्मा चीफ प्रॉक्टर विनोद गौतम, अनीता वर्मा ,प्रतिभा वर्मा ,गीता वर्मा ,प्रदीप वर्मा ,मधु, आकांक्षा निधि ,कोमल ,आशीष, दिनेश इंद्राज, सोनाली ,अनामिका ,निधि आदि प्रवक्ता गण व कर्मचारी, विद्यार्थी उपस्थित रहे।।।




