डाक पार्सल कैंटर में ले जाए जा रहे हाई क्वालटी अवैध गांजा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
फिरोजाबाद एसओजी/सर्विलान्स व थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा उडीसा से अवैध रूप से तस्करी कर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर डाक पार्सल कैंटर में ले जाए जा रहे हाई क्वालटी अवैध गांजा वजन करीब 98.635 किग्रा (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 01 करोड रूपये) सहित 03 शातिर मादक तस्कर गिरफ्तार।
लोकसभा चुनाव से पूर्व गांजा खपाने की थी योजना!
अभियुक्त उडीसा से सस्ते रेट में गांजा खरीदकर 4-5 गुना मंहगे रेट पर बेचते थे।
पकड़े गये गांजे की अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 01 करोड़ रुपये।
पुलिस को भ्रमित करने के लिये अवैध गांजे को फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर डाक पार्सल वाले कैंटर में छिपाकर अवैध तस्करी हेतु ले जा रहे थे।
गांजे की खेप को अवैध तस्करी हेतु उडीसा से ले जा रहे थे जनपद मथुरा।
उडीसा से कम कीमत पर लाकर उच्चस्तरीय कीमत पर विक्रय कर युवापीढी को बना रहे थे नशे का आदी, कर रहे थे यवापीढी का भविष्य बर्बाद!
शातिर तस्कर किशनो शर्मा पूर्व में भी अन्य जनपदों के थानों से जा चुका है जेल…….
फिरोजाबाद। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मक्खनपुर पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 13.03-2024 को बिल्टीगढ़ अन्डरपास के पास से 03 अभियुक्तगण 1. किशनो शर्मा 2. सुमित 3. अब्दुल मन्नान को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों के कब्जे से एक गाड़ी कैन्टर जिस पर फर्जी नम्बर प्लेट नम्बर टीएन 12 एएल 1118 अंकित था, में छिपाकर ले जाए जा रहे 98.635 किलो गांजा बरामद किया गया है।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मक्खनपुर पर मुकदमा संख्या 72/2024 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट व धारा 420 भादवि पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष समय से पेश किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण :-
अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम उड़ीसा से सस्ते रेट पर गांजा खरीदकर मथुरा, भरतपुर (राजस्थान), हरियाणा एवं दिल्ली (एनसीआर) में 4-5 गुना ज्यादा रेट पर बेचकर मुनाफा कमाते हैं। गाड़ी के बारे में पूछने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि पुलिस से बचने के लिए हम लोगों द्वारा डाक पार्सल गाडी पर फर्जी नम्बर प्लेट टीएन 12 एएल 1118 लगाया गया था जिसका ऑरीजनल नम्बर यूपी 22 एटी 5354 है। गाड़ी पर डाक पार्सल लिखा होने की वजह से किसी का ध्यान हमारी तरफ नहीं जाता था। डाक पार्सल गाडी से हम आसानी से एक राज्य से दूसरे राज्य में गांजा लेकर निकल जाते थे। अभियुक्त किशनो शर्मा अन्य जनपदों के थानों से भी मादक तस्करी में जेल जा चुका है। अभियुक्तगण के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।




