सफ़ेदाबाद चंद्रा डेंटल कालेज एंड हॉस्पिटल में डेंटल एजुकेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। सफ़ेदाबाद स्थित चंद्रा डेंटल कालेज एंड हॉस्पिटल में आज डेंटल एजुकेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जो। ये कार्यक्रम ( DEPARTMENT OF CONSERVATIVE DENTISTRY & ENDODONTICS ) द्वारा आयोजित करवाया गया था। कार्यक्रम में राजधानी लखनऊ व बाराबंकी जिंले के अधिकांश डेंटल कालेज के प्रोफेसर और छात्र-छात्रावों ने भी भाग लिया। दरअसल ये कार्यक्रम मास्टरिंग रोटरी इंडोडोटिक्स : बेसिक टू एडवांस कार्यक्रम उन मेडिकल के छात्र छात्रावों के लिए था जिन्हें इस नई टेक्नोलॉजी से बेहतर दांतों का ट्रीटमेंट किया जा सके। RCT की नई तकनीक में पहली बार में कामयाबी हासिल हो जाती हैं वो भी बिना दर्द के। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर प्रवक्ता गुड़गांव से MDS,Conservative Dentistry & इंडोडोटिक्स फेलोशिप in Clinical Research Founder & CEO of ETICA हॉस्पिटल & Research डॉ. अगम भटनागर पहुँचे हुए थे। जिन्होंने सभी को बहुत ही बारीकी से समझाया। कार्यक्रम के दौरान लाइव डेमो किया गया। कार्यक्रम में चंद्रा डेंटल कालेज एवं हॉस्पिटल सफ़ेदाबाद के प्रेसिडेंट डॉ सीपी चौधरी,CDE डॉ.श्रुति शर्मा ग्रोवर , डॉ सुलभ ग्रोवर ,डॉ डॉ चेतन शर्मा, डॉ कोमल शर्मा, डायरेक्टर डॉ सुजाता चौधरी, प्रिंसिपल डॉ आनंद किशोर व विभागाध्यक्ष डॉ अरुण वर्मा मौजूद रहे।




