
रिपोर्ट:- रविंद्र कुमार शुक्ला
जनपद रायबरेली।घटना का संक्षिप्त विवरणः- वादी राजकुमार साहू द्वारा थाना जगतपुर पर उसका जनरेटर चोरी होने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-217/2025 धारा-303(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया तथा वादी पुष्पराज सिंह द्वारा एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य में प्रयुक्त कम्पनी के जनरेटर के चोरी होने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-218/2025 धारा-303 (2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया था। अग्रिम कार्यवाही प्रचलित थी। विवेचना/साक्ष्य संकलन के आधार पर थाना जगतपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 217/2025 व 218/2025 धारा-303(2)/317 (2) बीएनएस के वांछित/प्रकाश में आयें 08 अभियुक्तगण 1. पिंकू पुत्र अमृतलाल 2. मनीष मौर्या पुत्र मलखान 3. शिवा पटेल पुत्र शिवकुमार 4. कुंवरजीत पटेल पुत्र रघुनन्दन 5. सचिन पुत्र हरिश्चन्द्र 6. सुभाष उर्फ शुभम पुत्र स्व० जगदीश 7. सचिन पटेल पुत्र श्याम लाल 8. राजकुमार पुत्र मोतीलाल को 02 अदद चोरी के जनरेटर के साथ दिनांक 06.10.2025 को थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसी क्रम में आज दिनांक 11 नवम्बर 2025 को थाना जगतपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर दोनो मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त आकाश कुमार पटेल पुत्र नन्हू लाल निवासी ग्राम मायेमऊ थाना जगतपुर जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर बने अस्थायी रैम्प के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थान स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।



