बाराबंकी
थाना रामनगर पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से कुल 10 किलो अवैध गांजा बरामद

रिपोर्ट:-शमीम
रामनगर बाराबंकी। थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07.06.2024 को अभियुक्तगण 01. जीतू कश्यप पुत्र गनेश कश्यप निवासी ग्राम जीतनगर सुगर मिल थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी, 02. संतोष कुमार पुत्र रामानन्द निवासी जमादार पुरवा मजरे पड़रावा थाना कोठी जनपद बाराबंकी को ग्राम तपेसिपाह के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 10 किलो अवैध गांजा, 01 अदद कार (स्विफ्ट डिजायर) UP 32 HE 4383, 02 अदद मोबाइल स्मार्ट फोन व 4365/- रूपये नगद बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना रामनगर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।




