
रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। बाराबंकी रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत स्टेशन के तहत हुआ है। जिसके चलते रेलवे स्टेशन पर तमाम बदलाव किए जा रहे हैं। इस बदलाव में रेलवे ट्रैक पर बना हुआ पैदल पथ एक तरफ से हटा दिया गया है,अब इसे दोबारा नहीं बनाए जाने वाला था। पैदल पथ हटाए जाने के बाद बंकी कस्बे में रह रहे लोगों के सामने बाराबंकी आने-जाने के लिए समस्याएं खड़ी हो गई हैं।इस समस्या को लेकर बंकी कस्बे के लोग सांसद उपेंद्र सिंह रावत के पास पहुंचे। तथा सांसद को ज्ञापन देते हुए कस्बा वासियों के सामने खड़ी हुई समस्या से अवगत कराया।

बता दें कि बंकी कस्बे की करीब 50 हजार की आबादी इस पैदल पथ से बाराबंकी आती-जाती है। बंकी कस्बा वासियों के लिए रेलवे स्टेशन पर बना पैदल पथ काफी सुविधाजनक था। रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत स्टेशन के रूप में होने के बाद यहां पर काफी बदलाव किए जा रहे हैं।

इस बदलाव में इस पैदल पथ को हटाया जा रहा है, बताया गया कि अब इस पैदल पथ को दोबारा नहीं बनाए जाने वाला है। पैदल पथ हटाए जाने को लेकर कस्बा वासी काफी परेशान थे। इस समस्या को लेकर कस्बे के तमाम लोग सांसद उपेंद्र सिंह रावत के पास पहुंचे, तो सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए रेलवे के डीआरएम से बात की । तथा आज रेलवे के डीआरएम के साथ सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने स्थल का निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के उपरान्त सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर जो नया भवन बन रहा है इसको लेकर जो पुराना पुल था, जो बाराबंकी और बंकी को जोड़ रहा था उसका एक सिरा तोड़ना पड़ा। बताया गया कि उधर से इधर आने के लिए कोई दूसरा पुल नहीं बनने वाला है। इस संबंध में मेरी डीआरएम साहब से बात हुई। डीआरएम और एडीआरएम साहब दोनों लोग मौके पर आए हुए हैं। इन्होंने देखा और इनको भी लगा कि यह बहुत जरूरी है, बंकी और बाराबंकी को जोड़ने वाला फुट ब्रिज बहुत जरूरी है। यह सब देखने के बाद निर्णय लिया गया है कि अब यह ब्रिज बरकरार रहेगा, अब इसे हटाया नहीं जाएगा। जो एक सिरा तोडा गया है उसका निर्माण कर दिया जायेगा । बंकी रेलवे ओवर ब्रिज के बारे में पूछने पर डीआरएम ने बताया कि सांसद जी के प्रस्ताव और डी.पी.आर दिल्ली बोर्ड भेजा गया इसे जल्द से जल्द पास कराया जाएगा।




