
रिपोर्ट :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज।टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत जन भागीदारी एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जन भागीदारी जागरूकता बैडमिंटन चैंपियनशिप–2026 का आयोजन स्थानीय फूलों-झानो इंडोर स्टेडियम, साहिबगंज में सफलतापूर्वक किया गया। यह चैंपियनशिप दो दिवसीय है, जिसमें जिले के विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
उक्त चैंपियनशिप का शुभारंभ परियोजना निदेशक, आईटीडीए, साहिबगंज संजय कुमार दास एवं सिविल सर्जन, साहिबगंज डॉ. रामदेव पासवान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष, विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण, चिकित्सा पदाधिकारी, चिकित्सा कर्मी एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं, बल्कि मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को भी सुदृढ़ बनाते हैं।
दो दिवसीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन अनुशासित, सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन से जिले में टीवी मुक्त भारत अभियान को नई गति मिलेगी तथा जन सहभागिता के माध्यम से जागरूकता का सकारात्मक संदेश समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुँचा।


