Advertisement
बहराइच

जनपद के लिए आवंटित हुआ 330 सोलर पम्प का लक्ष्य

रिपोर्ट-समित अवस्थी

बहराइच- उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) योजनान्तर्गत वर्ष 2023-24 में जनपद बहराइच में विभिन्न क्षमता के 330 सोलर पम्पों की स्थापना कृषकों के प्रक्षेत्र पर कराये जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। योजनान्तर्गत सोलर पम्पों की स्थापना पर कृषकों को 60 प्रतिशत अनुदान देय है। श्री शाही ने बताया कि विभागीय वेबसाइट यूपीएग्रीकल्चर डाट कॉम पर 20 जनवरी 2024 से पूर्व टोकन की ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है।
डी.डी. एग्री श्री शाही ने बताया कि 02 एच.पी.ए.सी. व डी.सी. सरफेस पम्प का मूल्य रू. 1,71,716=00 व सबमर्सिबल पम्प का मूल्य रू. 1,74,073=00 तथा डी.सी. सबमर्सिबल पम्प मूल्य रू. 1,74,541=00, 3 एच.पी. ए.सी. सबमर्सिबल पम्प मूल्य रू. 2,30,445=00 व डी.सी. सबमर्सिबल पम्प मूल्य रू. 2,32,721=00, 5 एच.पी. ए.सी. सबमर्सिबल पम्प मूल्य रू. 3,27,498=00, 7.5 एच.पी. ए.सी. सबमर्सिबल पम्प मूल्य रू. 4,44,094=00 एवं 10 एच.पी. ए.सी. सबमर्सिबल पम्प के मूल्य रू. 5,57,620=00 के सापेक्ष 60 प्रतिशत अनुदान देय होगा। शेष धनराशि कृषक अंश होगा। श्री शाही ने बताया कि विभागीय वेबसाइट पर योजना के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
श्री शाही ने बताया कि 02 एच.पी.ए.सी. सरफेस पम्प के लिए 42, सबमर्सिबल पम्प 08, डी.सी. सरफेस पम्प 20 व सबमर्सिबल पम्प 05, 3 एच.पी. ए.सी. सबमर्सिबल पम्प 80 व डी.सी. सबमर्सिबल पम्प 50, 5 एच.पी. ए.सी. सबमर्सिबल पम्प 75, 7.5 एच.पी. ए.सी. सबमर्सिबल 40 तथा 10 एच.पी. ए.सी. सबमर्सिबल पम्प हेतु 10 कुल 330 का लक्ष्य आवंटित हुआ है। श्री शाही ने बताया कि 02 से 05 हार्सपावर हेतु बोरिंग 06 इंच तथा 7.5 व 10 हार्सपावर हेतु 08 इंच बोरिंग की आवश्यकता होगी। ऑनलाइन टोकन जनरेट करते समय कृषक को रू. 5000=00 टोकन मनी के रूप में जमा करनी होगी।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button