
रिपोर्ट:- शिवा वर्मा।
जनपद बाराबंकी थाना कोतवाली नगर पलिस ने दिनांक 27.06.2022 को वादी अम्बिका प्रसाद पुत्र सियाराम निवासी खिदरापुर मजरे सैदनपुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी ने थाना कोतवाली नगर पर तहरीर दी कि उसकी पुत्री शीलम की | हत्या उसके पति सन्तोष आदि ने की है । उक्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा संख्या 623/2022 धारा 302 भादवि बनाम सन्तोष आदि 03 नफर पंजीकृत किया गया । उक्त घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश पर थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर आज दिनांक 03.07.2022 को 5,000 / -रुपये का | इनामिया अभियुक्त 1. सन्तोष यादव पुत्र राधेश्याम यादव व प्रकाश में आये अभियुक्त 2. परमानन्द यादव पुत्र | तिलकराम यादव निवासीगण मोहल्ला गायत्रीपुरम मकदूमपुर बड़ेल थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया ।
मुकदमा उपरोक्त में धारा 34 भादवि 0 की बढ़ोत्तरी की गई । अभियुक्त सन्तोष की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 5,000 / – रुपये का ईनाम घोषित किया गया था । अभियुक्त से पूछताछ करने पर प्रकाश में आया कि सन्तोष की शादी करीब 16 वर्ष पूर्व शीलम | से हुई थी लेकिन बच्चे न होने के कारण एक वर्ष पूर्व सन्तोष ने अपनी दूसरी शादी कविता से कर ली । इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर लड़ाई – झगड़ा होना लगा रहता था । सन्तोष को लगा कि शीलम उसको जान से मरवा | देगी इसलिए उसने अपने बुआ के लड़के परमानन्द यादव की सहायता से शीलम की गला दबाकर हत्या कर दी थी ।
गिरफ्तार अभियक्त नाम पता:-
1.सन्तोष यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी मोहल्ला गायत्री पुरम मकदूमपुर बड़ेल , कोतवाली नगर बाराबंकी।
2. परमानन्द यादव पुत्र तिलकराम यादव निवासी मोहल्ला गायत्रीपुरम मकदूमपुर बड़ेल , कोतवाली नगर बाराबंकी।
पुलिस टीम:-
1. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर संजय मौर्य जनपद बाराबंकी ।
2.उपनिरीक्षक प्रभारी निरीक्षक अभिमन्नु मल्ल थाना कोतवातली नगर जनपद बाराबंकी ।
3. उपनिरीक्षक संजीव प्रकाश सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ।
4. हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र प्रताप सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ।
5.कांस्टेबल विपिन कुमार थाना कोतवाली नगर जनपद – बाराबंकी ।
6. कांस्टेबल विशाल विश्वकर्मा थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ।




