श्रीराम जानकी मंदिर बड़ा ठाकुर द्वारा में सभी द्वार खुलने के बाद पुजारी द्वारा नियमित पूजा अर्चना आरंभ।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। श्रीराम जानकी मंदिर बड़ा ठाकुर द्वारा में सभी द्वार खुलने के बाद पुजारी द्वारा नियमित पूजा अर्चना आरंभ होने के साथ भक्तों का परिसर में दर्शन करने की शुरुआत हो गई है।

राम जानकी बड़ा ठाकुर द्वारा मंदिर के अध्यक्ष पवन कुमार वैश्य ने आज बताया कि पूर्व सचिव अजय सिंह द्वारा ट्रस्ट नियमों का उल्लंघन व अनदेखा, हिसाब किताब न देने के कारण उन्हें पिछले माह में निलम्बित किये जाने के बाद से कार्य भार ट्रस्ट देख रहा है। बताया गया की पूर्व सचिव के विरुद्ध कोतवाली में मामले की शिकायत भी दर्ज है लेकिन दो बार समय देने के बाद भी वो अभी तक कोतवाली प्रभारी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए हैं।
उन्होंने बताया कि नवनियुक्त मंदिर पुजारी द्वारा प्रातः से नियमित पूजा पाठ भजन आदि शूरू कर दिया है। साथ ठाकुर द्वारा का पीछे मोहल्ले का द्वार खुलने के बाद श्रद्धालुओं में उल्लास है। द्वार से भक्तों का आना जाना शुरू हो गया है। ये जानकारी दिया कि परिसर में जल्द ही भागवत पाठ का आयोजन किया जा रहा है।

इस मामले में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं बीजेपी वरिष्ठ नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने ठाकुर द्वारा में नियमित पूजा पाठ के लिए मंदिर कमेटी पदाधिकारियों को बधाई दी। साथ ही ट्रस्ट अध्यक्ष पवन वैश्य को मंदिर में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए सराहना की है।




