Advertisement
भारतसड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय

राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने वित्तीय परिणाम घोषित किए, जिसमें वर्ष 2021-22 में 14,953 करोड़ रुपये से वर्ष 2022-23 में 19,309 करोड़ रुपये की वृद्धि देखी गई

रिपोर्ट:-शमीम 

22 दिसंबर, 2023 को आयोजित वार्षिक आम बैठक में केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत एक सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम (सीपीएसई), राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने प्रगतिशील प्रदर्शन द्वारा वित्तीय परिणाम घोषित किए। वर्ष 2021-22 में निष्पादित कार्य का मूल्य 14,953 करोड़ रुपए से बढ़कर वर्ष 2022-23 में 19,309 करोड़ रुपए हो गया। 42.61 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि को दर्शाते हुए, राजस्व वित्त वर्ष 2021-22 में 332.53 करोड़ रुपए से बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 में  474.22 करोड़ रुपए हो गया है। कर पश्चात लाभ (पीएटी) में 98.34 प्रतिशत का सराहनीय सुधार दिखता है, जो वित्त वर्ष 2021-22 में 113.29 करोड़ रुपए से बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 में  224.70 करोड़ हो गया है। इसके साथ ही वित्त वर्ष 2021-22 में प्रति शेयर आय (ईपीएस) में 11.00 रुपए से बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 में 21.82 रुपए की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

वित्त वर्ष 2020-21 में  लाभांश का वितरण भी 34 करोड़ रुपए से बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 में  67.47 करोड़ रुपए हो गया है अर्थात् 10 रुपए के अंकित मूल्य वाले प्रति शेयर का लाभांश 6.55 रुपए। यह लाभांश अपने शेयरधारकों को मूल्य प्रदान करने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और कुशल वित्तीय प्रबंधन के प्रति उसके समर्पण को रेखांकित करता है, जिससे कंपनी उत्तर पूर्व क्षेत्र, लद्दाख, जम्मू और कश्मीर पर विशेष महत्व देने के साथ ही सड़कों और बुनियादी ढांचे के विकास में स्थायी सफलता के पथ पर अग्रसर है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button