Advertisement
भारतविद्युत मंत्रालय

पंप आधारित स्पंदित भंडारण परियोजनाओं के लिए व्यावहारिकता अंतर निधि प्रदान करने की कोई योजना नहीं है, भंडारण की स्तरीय लागत व्यवहार्य है: केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री

रिपोर्ट:-शमीम 

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने कहा है कि पंप आधारित स्पंदित भंडारण परियोजनाओं के भंडारण की स्तरीय लागत आर्थिक रूप से व्यवहार्य है। इसलिए, पंप आधारित स्पंदित भंडारण परियोजनाओं के लिए व्यावहारिकता अंतर निधि प्रदान करने की कोई योजना नहीं है।

विद्युत मंत्रालय ने 10 अप्रैल, 2023 को देश में पंप आधारित स्पंदित भंडारण परियोजनाओं (पीएसपी) के विकास को बढ़ावा देने के लिए कई दिशानिर्देश अधिसूचित किए हैं। इन सभी दिशानिर्देशों में नामांकन के आधार पर निजी क्षेत्र को पंप आधारित स्पंदित भंडारण परियोजनाओं के आवंटन का कोई प्रावधान नहीं किया गया है।

वर्तमान में, नामांकन के आधार पर निजी क्षेत्र को पंप आधारित स्पंदित भंडारण परियोजनाओं के आवंटन के लिए कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन भी नहीं है।

देश में वर्तमान में कार्यरत पंप आधारित स्पंदित भंडारण परियोजनाओं का राज्य/केंद्र शासित प्रदेश-वार विवरण नीचे दिया गया है।

वर्तमान में देश में निम्न राज्य/केंद्र शासित प्रदेश-वार पंप आधारित स्पंदित भंडारण परियोजनाएं स्थापित हैं:

विज्ञापन

 

विज्ञापन 2
क्रम संख्या केंद्र स्थापित क्षमता (मेगावाट)
गुजरात
1 कडाना * 240
2 सरदार सरोवर आरबीपीएच * 1,200
महाराष्ट्र
3 घाटगढ़ 250
4 भीरा 150
तमिलनाडु
5 कडमपराई 400
आंध्र प्रदेश
6 एन जे सागर 705.6
7 श्रीसैलम एलबीपीएच 900
पश्चिम बंगाल
8 पुरुलिया 900
  कुल 4,745

 

विज्ञापन 3

नोट : कडाना पीएसपी और सरदार सरोवर आरबीपीएच वर्तमान में पंप आधारित मोड में कार्य नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन 4

वर्तमान समय में, देश के भीतर 2,780 मेगावाट की कुल स्थापित क्षमता वाली चार (4) पंप आधारित स्पंदित भंडारण परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। विवरण नीचे दिया गया है।

विज्ञापन 5

वर्तमान में निर्माणाधीन पंप आधारित स्पंदित भंडारण परियोजनाएं इस प्रकार हैं

क्रम संख्या परियोजना का नाम राज्य नदी का जलाशय स्थापित क्षमता (मेगावाट) प्रारंभ होने का संभावित वर्ष
1 टिहरी पीएसएस उत्तराखंड गंगा 1000 2024-25
2 पिंनापुरम आंध्र प्रदेश पेन्नार 1200 2024-25
3 कुंडाह पीएसपी चरण-I, II & III तमिलनाडु कावेरी 500 2024-25
4 कोयना लेफ्ट बैंक * महाराष्ट्र कृष्णा 80 2027-28
  कुल 2,780  

 

नोट: कोयना लेफ्ट बैंक में निर्माण गतिविधियां फिलहाल रुकी हुई हैं।

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आर.के. सिंह ने 21 दिसंबर, 2023 को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button