Advertisement
नागरिक उड्डयन मंत्रालयभारत

देश में 34 उड़ान प्रशिक्षण संगठन (एफटीओ) 55 बेस से काम कर रहे हैं

अक्टूबर 2023 तक 1371 सीपीएल जारी किए गए – पिछले वर्षों की तुलना में तेज वृद्धि

रिपोर्ट:-शमीम 

देश में पायलटों की कोई कमी नहीं है। वर्तमान में देश में 55 बेस पर 34 उड़ान प्रशिक्षण संगठन (एफटीओ) काम कर रहे हैं और कैडेटों को उड़ान प्रशिक्षण दे रहे हैं। चालू वर्ष 2023 में (अक्टूबर तक) अब तक कुल 1371 सीपीएल जारी किए गए हैं और यह रूझान पिछले वर्षों की तुलना में जारी सीपीएल की संख्या में तेज वृद्धि दिखाती है।

सरकार ने अधिक संख्या में कमर्शियल पायलटों को प्रशिक्षित करने के लिए देश भर में और अधिक उड़ान स्कूल स्थापित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें निम्नलिखित शामिल हैं:

 

  1. 2021 में प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के बाद भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने बेलगावी (कर्नाटक), जलगांव (महाराष्ट्र), कलबुर्गी (कर्नाटक), खजुराहो (मध्य प्रदेश) और लीलाबाड़ी (असम) में पांच हवाई अड्डों पर नौ उड़ान प्रशिक्षण संगठन (एफटीओ) स्लॉट दिए। 30 जून 2022 तक इनमें से चार एफटीओ चालू हैं: जलगांव और लीलाबाड़ी में एक-एक तथा कलबुर्गी में दो। इन एफटीओ में से खजुराहो में हेलीकॉप्टर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
  2. जून 2022 में प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के बाद एएआई द्वारा पांच हवाई अड्डों- भावनगर (गुजरात), हुबली (कर्नाटक), कडप्पा (आंध्र प्रदेश), किशनगढ़ (राजस्थान) और सलेम (तमिलनाडु) पर छह और एफटीओ स्लॉट दिए गए। इनमें से सेलम में एक एफटीओ स्लॉट काम कर रहा है।
  3. भारत की सबसे बड़ी उड़ान अकादमी – अमेठी (उत्तर प्रदेश) स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (आईजीआरयूए) को गोंदिया (महाराष्ट्र) और कलबुर्गी (कर्नाटक) में पायलट प्रशिक्षण देने की अनुमति दी गई है ताकि इसके उड़ान घंटे और विमान उपयोग को बढ़ाया जा सके।

नागर विमानन राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. वी के सिंह ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button