Advertisement
भारतरक्षा मंत्रालय

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 16 नवंबर, 2023 को इंडोनेशिया के जकार्ता में आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की 10वीं बैठक-प्लस में भाग लेंगे

इस सम्मेलन में भाग लेने वाले देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी होंगी

रिपोर्ट:-शमीम 
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की 10वीं बैठक-प्लस (एडीएमएम-प्लस) में भाग लेने के लिए 16 से 17 नवंबर, 2023 तक इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। रक्षा मंत्री 16 नवंबर को प्रारंभ होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर फोरम को संबोधित करेंगे। इंडोनेशिया एडीएमएम-प्लस का अध्यक्ष है और वह इस वर्ष बैठक की मेजबानी कर रहा है।

श्री राजनाथ सिंह आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की 10वीं बैठक-प्लस से इतर भी इस आयोजन में भाग लेने वाले देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वे इस दौरान पारस्परिक रूप से लाभकारी संबंधों को और सशक्त करने के लिए रक्षा सहयोग मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

एडीएमएम आसियान देशों के हित में सर्वोच्च रक्षा परामर्श व सहकारी तंत्र है। एडीएमएम-प्लस आसियान सदस्य देशों (ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमा, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड तथा वियतनाम) के लिए एक महत्वपूर्ण संवाद मंच की भूमिका निभाता है। इसके आठ संवाद भागीदार देशों (भारत, अमेरिका, चीन, रूस, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड) के मध्य सुरक्षा एवं रक्षा सहयोग को सशक्त करने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

भारत 1992 में आसियान का संवाद भागीदार देश बना था और एडीएमएम-प्लस का उद्घाटन सत्र 12 अक्टूबर, 2010 को वियतनाम के हनोई में आयोजित किया गया था। एडीएमएम-प्लस के मंत्री वर्ष 2017 से आसियान और प्लस देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए वार्षिक बैठक आयोजित कर रहे हैं।

विज्ञापन

एडीएमएम-प्लस सात विशेषज्ञ कार्य समूहों (ईडब्ल्यूजी) अर्थात् समुद्री सुरक्षा, सैन्य चिकित्सा, साइबर सुरक्षा, शांति स्थापना गतिविधि, आतंकवाद विरोधी प्रयास, मानव को बारूदी सुरंग से बचाने की कार्रवाई और मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) के माध्यम से सदस्य देशों के बीच व्यावहारिक सहयोग को आगे बढ़ाता है। 10वीं एडीएमएम-प्लस के दौरान, 2024-2027 चक्र के लिए सह-अध्यक्षों के अगले समूह की घोषणा भी की जाएगी। भारत 2021-2024 के वर्तमान चक्र में इंडोनेशिया के साथ एचएडीआर पर ईडब्ल्यूजी की सह-अध्यक्षता कर रहा है।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button