नाबालिग को बहला-फुसला कर भगा ले जाने वाले वांछित 02 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार।

रिपोर्ट:- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना सलोन पर वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व जान से मार देने की धमकी देने के संबंध में तहरीर प्राप्त हुई थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सलोन पर मु0अ0सं0 0124/2026 धारा 137(2)/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर अपहृता की बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर प्रयास किये जा रहे थे।
पुलिस टीम द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन (इलेक्ट्रानिक सर्विलांस, धरातलीय साक्ष्य) की कार्यवाही की गयी।
श्री रवि कुमार पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपहृता को सकुशल बरामद किया गया तथा आज दिनांक 26.05.2026 को थाना सलोन पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र के सूची चौराहे के पास से मुकदमा उपरोक्त में वांछित/प्रकाश में आए अभियुक्तगण 1. अरविन्द यादव पुत्र भगौती प्रसाद निवासी पूरे मचल मजरे बराडीह थाना सलोन जनपद रायबरेली 2. मो0 सगीर उर्फ अंजार पुत्र मो० जहीर निवासी सराय दामों थाना भदोखर जनपद रायबरेली हाल पता परशदेपुर रोड कस्बा/थाना सलोन जनपद रायबरेली 3. अनीता सरोज पत्नी अरविन्द निवासी ग्राम आटी नौगवा थाना डीह जनपद रायबरेली को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। अपहृता/पीडिता के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-7/8 पॉक्सो एक्ट, धारा-87/143(4) बीएनएस व धारा-3(2) (V) एससी/एसटी एक्ट की बढ़ोत्तरी कर थाना स्थानीय पर अभियुक्तण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।



