कार व डम्फर के टक्कर मे कार के उड़े परखच्चे चार की मौत
संवाददाता मान बहादुर सिंह
बाराबंकी।थाना लोनीकटरा क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे स्थित ग्राम हाथी का पुरवा के निकट देर रात एक कार व मिट्टी लदे डम्पर से टकरा जाने से हादसा हो गया इस हादसे में तीन की मौके पर व एक की लखनऊ ट्रामा सेन्टर में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा जिस वक्त हुआ कार में चार लोग सवार थे, कार के परखच्चे उड़ गए। सभी कार सवार प्रतापगढ़ जिले के निवासी थे और लखनऊ की तरफ जा रहे थे।
प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि हाथी का पुरवा गांव के पास मुड़ रहे डंपर से तेज रफ्तार कार टकरा गई। डंपर में मिट्टी लदी हुई थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी कार सवारों को बाहर निकाला। हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को हैदरगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया और चौथे गंभीर घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर डॉक्टरों ने जिला प्रतापगढ़ के पलटन बाजार निवासी 30 वर्षीय इरशाद खान, 32 वर्षीय अबूबकर राइन, 33 वर्षीय लुकमान राइन को मृत घोषित कर दिया, जबकि चौथे कार सवार 25 वर्षीय इमरान को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा. जहां इलाज के दौरान इमरान की भी मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी होते ही प्रतापगढ़ जिले से मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे।



