Advertisement
अयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी

बाराबंकी पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु शारदीय नवरात्र के पर्व पर “मिशन शक्ति” के विशेष अभियान (फेज-04) के दृष्टिगत महिला सशक्तिकरण हेतु जागरुकता अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की गई

रिपोर्ट-समित अवस्थी मंडल संपादक प्रतिनिधि मंडल अयोध्या/ देवी पाटन 

जनपद बाराबंकी प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु दिनांक 14.10.2023 से 24.10.2023 तक चलाये गए विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज 4 के तहत पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में बाराबंकी पुलिस के समस्त थानों की महिला बीट अधिकारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के पोस्टर/बैनर/प्लैग आदि से 1. मिशन शक्ति अभियान 2. निराश्रित विधवा पेंशन योजना 3. जननी सुरक्षा योजना 4. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 5. उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन 6. बैंकिंग करस्पाण्डेण्ट सखी 7. राष्ट्रीय पोषण योजना 8. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 9. बेटी बचाओ-बेटी पढाओ योजना 10. प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 11. पी0एम0 स्वनिधि योजना 12. पी0एम0 सम्मान निधि योजना 13. वन स्टाप सेन्टर 14. आयुष्मान योजना 15. प्रधानमंत्री फ्री सिलाई योजना 16. महिला शक्ति केन्द्र योजना 17. मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 18. महिला ई-हाट योजना आदि भारत सरकार व राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण, रोजगार या सुरक्षा से सम्बन्धित मिशन/योजनाओं के बारे में जागरुक किया गया। बाराबंकी पुलिस द्वारा महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु 1. वीमेन पावर लाइन (1090) 2. पुलिस आपातकालीन सेवा (112) 3. सीएम हेल्पलाइन नंबर (1076) 4. चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर (1098) 5. वन स्टाप सेन्टर (181) 6. साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930) 7. स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर (102) 8. एम्बुलेन्स सेवा (108) 9. जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग, जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

दिनांक 14.10.2023 से 24.10.2023 तक कृत कार्यवाही का विवरण

➡ ग्राम पंचायतों/वार्डों में आयोजित कार्यक्रमों की संख्या- 1520
➡ पण्डालों/रामलीला/मेला स्थलों में आयोजित कार्यक्रमों की संख्या- 244
➡ महिला बीट अधिकारियों द्वारा निस्तारित प्रार्थना पत्र की संख्या- 341
➡ महिला बीट अधिकारियों द्वारा करायी गई निरोधात्मक कार्यवाही 151/107/116 सीआरपीसी- 329
➡ महिला बीट अधिकारियों द्वारा 110 जी सीआरपीसी की 21 व गुण्डा एक्ट की 04 कार्यवाही कुल- 25
➡ जागरुकता हेतु वितरित पम्पलेट की संख्या- 8602
➡ नुक्कड़ नाटकों की संख्या- 370
➡ सार्वजनिक स्थलों व बस/टैम्पो स्टैण्ड पर चलाए गए अभियान की संख्या- 2357
➡ पी0ए0 सिस्टम/लघु फिल्म के द्वारा आडियो/वीडियो क्लिप की प्रचार/प्रसार की संख्या- 1253
➡ महिला बीट अधिकारियों द्वारा भ्रमण की गई महिला बीटो की संख्या- 139
➡ महिला बीट अधिकारियों द्वारा महिला अपराध की पीड़िताओं की काउंसलिंग की संख्या- 145
➡ महिला बीट अधिकारियों द्वारा महिला अपराध की पीड़िताओं के परिवारिजनों की काउंसलिंग की संख्या- 102
➡ महिला बीट अधिकारियों द्वारा चेक किए गए हिस्ट्रीशीटरों की संख्या- 1621
➡ मिशन शक्ति के अन्तर्गत कुल कार्यक्रमों की संख्या- 1131
➡ कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले जन सामान्य महिलाओं की संख्या- 82886, पुरुषो की संख्या- 71787 कुल 154673/-

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button