Advertisement
अब तकअभी तकबाराबंकी
Trending

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन जहां भाई दूज का पर्व मनाया जाता है।

रिपोर्ट:-सौम्य वर्मा

बाराबंकी 6 नवम्बर। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन जहां भाई दूज का पर्व मनाया जाता है. वहीं, दूसरी ओर चित्रगुप्त पूजा भी की जाती है आज के दिन कलम के देवता माने जाने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा कार्यक्रम कायस्थ बंधुओं द्वारा गुलारिया गार्दा स्थित मंदिर में धूमधाम से मनाया गया।

पौराणिक कथा के अनुसार ज्योतिषविदों की मानें तो जब भगवान विष्णु अपनी योग माया से जब सृष्टि की रचना कर रहे थे तब उनके नाभि से एक कमल फूल निकला और उस पर आसीन पुरुष ब्रह्मा कहलाए भगवान ब्रह्मा ने समस्त प्राणियों देवता असुर गंधर्व अप्सरा और स्त्री पुरूष बनाए सृष्टि में जीवों के कर्मों के अनुसार उन्हें सजा देने की जिम्मेदारी देने के लिए धर्मराज यमराज का भी जन्म हुआ इतनी बड़ी सृष्टि के प्राणियों की सजा का काम देखने के लिए एक सहायक की आवश्यकता हुई इसलिए भगवान ब्रह्मा ने यमराज के सहायक के तौर पर न्यायाधीश बुद्धिमान लेखन कार्य में दक्ष तपस्वी ब्रह्मनिष्ठ और वेदों का ज्ञाता चित्रगुप्त को योगमाया से उत्पन्न किया इसलिए इन्हें भगवान ब्रह्मा का मानस पुत्र भी कहा जाता है कहा जाता है कि भगवान चित्रगुप्त सभी प्राणियों के पाप और पुण्यकर्मों का लेखा जोखा रखते हैं मनुष्य का भाग्य लिखने का काम इन्ही के द्वारा होता है, इसीलिए हर साल पूरे उल्लास के साथ यह कलम दवात का पर्व मनाया जाता है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा0 नवनीत प्रकाश श्रीवास्तव, एडवोकेट आलोक श्रीवास्तव, रचना श्रीवास्तव, मनमीत श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, अध्यापक आलोक श्रीवास्तव, अर्पिता, अश्वनी श्रीवास्तव, चन्द्र कुमार, अखिलेश व अभिषेक श्रीवास्तव आदि लोग शामिल थे।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button