नन्दलाल प्रभु देवी प्रोफेशनल इन्स्टीट्यूट, आलापुर बाराबंकी द्वारा मनाई गयी महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती।

रिपोर्ट:-शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती दिवस संस्था नन्दलाल प्रभु देवी प्रोफेशनल इन्स्टीट्यूट, आलापुर बाराबंकी में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
संस्था के प्रबंधक निदेशक सुशील कुमार और प्रदीप कुमार जी ने महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व माला पहनाकर पुष्प अर्पित किए।।
संस्था के डाइरेक्टर डॉक्टर रोहित मोहन जी ने भी गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
उन्होंने गांधी जी के सिद्धांत एवम उनके आदर्शों के बारे में बच्चो को बताया कि किस तरह हमे गांधी जी के बताय सच्चे मार्ग पर चलना चाहिए।।
इस अवसर पर इन्स्टीट्यूट के प्रबन्ध निदेशक सुशील कुमार, प्रबन्धक प्रो0 डॉ0 रोहित मोहन, प्रमोद कुमार, प्रदीप कुमार, योगेश कुमार, रंजू सिंह, अरविन्द तिवारी, मोहित सिंह, वनिता यादव,तौफीक अहमद,सुधीर कुमार,पंकज कुमार,राज कुमार,अमन सिंह,अनामिका वर्मा,मुकेश वर्मा, शमसाद अली, संजय कुमार वर्मा, , अंशुमान वर्मा, अवन्तिका परिहार, शिवम वर्मा व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को मिष्ठान वितरण करने के साथ सम्पन्न किया गया।




