Advertisement
बाराबंकी
Trending

86 प्रतिशत छात्रों ने दी नैट की सकुशल परीक्षा।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

बाराबंकी। कक्षा 01 से 03 में अध्ययनरत बच्चों की निपुण असेसमेंट टेस्ट (नैट) की परीक्षा शुक्रवार को जिले के परिषदीय विद्यालयों में सकुशल सम्पन्न हुई। इस दौरान कुल नामांकित 117285 बच्चों के सापेक्ष 100542 बच्चों ने परीक्षा दी। पूरे जिले में 85.72 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा दी। जिला स्तर तथा ब्लॉक स्तर पर गठित टीमों द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण कर परीक्षा को शुचितापूर्वक सम्पन्न कराया गया।


ओएमआर पर सम्पन्न हुई परीक्षा: निपुण लक्ष्य के सापेक्ष दक्षता जांचने के लिए प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 01 से 03 के बच्चों की 11 सितम्बर तथा कक्षा 04 से 08 के बच्चों की 12 सितम्बर को नैट परीक्षा प्रस्तावित थी। 11 सितम्बर को बाराबंकी सहित कई जनपदों में भारी वर्षा के कारण नैट परीक्षा जनपद में स्थगित करते हुए कक्षा 1 से 3 तक की परीक्षा की संशोधित तिथि 15 सितम्बर घोषित की गयी।

विज्ञापन

पुनः नवीन प्रश्न पत्र एवं ओएमआर 13 सितम्बर को जनपद को प्राप्त हुईं, जिनके आधार पर शुक्रवार को जिले के 2152 विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 01 से 03 के बच्चों की परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई। परीक्षा की ओएमआर शीट की फोटो अध्यापकों द्वारा सरल ऐप के माध्यम से स्कैन करके अपलोड कर दी गयी हैं। परीक्षा में देवा विकास खण्ड में जहां 94.46 प्रतिशत उपस्थिति रही, वहीं त्रिवेदीगंज में 91.92 प्रतिशत उपस्थिति रही।

विज्ञापन 2


निरीक्षण करते रहे अधिकारी: नैट परीक्षा को पारदर्शिता के साथ ही सकुशल सम्पन्न हेतु जिलाधिकारी द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की निरीक्षण टीम गठित की गयी। इसके साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पाण्डेय द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारियों तथा समस्त जिला समन्वयकों की टीम गठित करते हुए 10-10 विद्यालयों का निरीक्षण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

बीएसए संतोष कुमार देव पाण्डेय ने कम्पोजिट विद्यालय सुल्तानपुर में चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया इस दौरान विद्यालय में कक्षा 1 से 3 में पंजीकृत 72 के सापेक्ष 69 छात्र/छात्राएं परीक्षा दे रहे थे। इसके बाद बीएसए श्री पाण्डेय प्राथमिक विद्यालय ज्योली पहुंचे, यहां पर नामांकित 24 के सापेक्ष 16 बच्चे परीक्षा में शामिल मिले। इसके अलावा बीएसए श्री पाण्डेय ने प्राथमिक विद्यालय बड़ेल, शहावपुर में चल रही परीक्षा का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन 5


जिला व ब्लॉक स्तर पर बनाए गए थे कंट्रोल रूम: नैट परीक्षा में किसी तरह का व्यवधान न आए तथा समय पर समस्याएं निपटाई जा सकें इसके लिए ब्लॉक स्तर पर तथा जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए थे। जिला स्तर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम का प्रभारी जिला समन्वयक प्रशिक्षण विनीता मिश्रा तथा जिला समन्वयक एम0आई0एस0 पुनीत कुमार श्रीवास्तव व ब्लॉक एमआईएस सूर्य प्रकाश वर्मा ने जिम्मेदारी संभाली।
21 सितम्बर को होगी कक्षा 4 से 8 की नैट परीक्षा: परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 04 से 08 में अध्ययनरत बच्चों की नैट परीक्षा 12 सितम्बर को प्रस्तावित थी, किन्तु बरसात के कारण उक्त परीक्षा बाराबंकी समेत कई जनपदों उक्त तिथि को सम्पन्न नहीं हुई। शासन द्वारा उक्त परीक्षा की संशोधित तिथि 21 सितम्बर जारी की गयी है, इसलिए कक्षा 4 से 8 के बच्चों की नैट परीक्षा 21 सितम्बर को होगी।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button