थाना फतेहपुर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा फतेहपुर में 1 तीन मंजिला मकान गिरने

रिपोर्ट-समित अवस्थी मंडल संपादक अयोध्या/देवी पाटन
बाराबंकी- दिनांक 04.09.2023 को समय लगभग 03.00 बजे मो0 हासिम पुत्र मो0 हबीबुल्ला का काजीपुर-2 कस्बा व थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी स्थित तीन मंजिला मकान एकाएक गिर जाने से 14 लोगों के फंसे होने की सूचना पर बचाव कार्य के दौरान शेष 02 व्यक्तियों में से दानिश पुत्र मो0 हासिम उम्र 14 वर्ष निवासी कस्बा व थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी को बाहर निकाल लिया गया है जिसे जिलाअस्पताल बाराबंकी में चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया एवं *एसडीआरएफ व एनडीआरएफ टीम* मलबे में फंसे गुड्डू उर्फ आफताब पुत्र हासिम उम्र करीब 42 वर्ष को निकालने हेतु प्रयासरत है । अवगत कराना है कि इस घटना में अभी तक 03 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी है तथा 08 लोग गंभीर रूप से घायल है जो किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ में इलाजरत हैं व 02 व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।



