अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
कई जन्मों का पुण्य उदय होने पर ही श्रीमदभागवत कथा श्रवंण का अवसर मिलता है- कनकेश्वरी।
भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के सेखुई गोबर्धन अंदुआ आयोजित नौ दिवसीय कथा के प्रथम दिन ।


सिद्धार्थनगर-भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के सेखुई गोबर्धन मे आयोजित नौ दिवसीय श्रीमदभागवत कथा पुराण के प्रथम दिवस शनिवार को अयोध्या धाम से पधारी मानस मंदाकिनी कनकेश्वरी जी ने श्रीमदभागवत कथा पुराण के महात्म पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि चौरासी लाख योनियों में सबसे बुद्धिमान जीव मानव माना जाता है।जिन्हे अपने अच्छे और बुरे कर्मो का ज्ञान होता है।जिसे कयी जन्मों के पुण्य उदय होने पर ही श्रीमदभागवत कथा पुराण के श्रवंण का अवसर मिलता है।जो मनुष्य को मृत्यु लोक के आवागमन से मुक्ति प्रदान करता है।उदाहरण स्वरूप धुंधकारी और गौकर्ण के का उपस्थित श्रोताओं को रसापान कराया।इस मौके पर बेचना प्रसाद यादव,रामफेर उर्फ अंशु यादव,त्रिभुवन यादव,रिंकू मिश्रा,कुलदीप पांण्डेय,डाक्टर पीसी यादव,सपा जिला सचिव सुरेश चंद्र यादव,बाबूराम यादव,राकेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।




