Advertisement
हाथरस

पुलिस ने लापता हुए युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों के किया सुपुर्द

परिवारीजनों द्वारा " हाथरस पुलिस के कार्य की भूरि - भूरि प्रशसा करते हुए धन्यवाद ' प्रकट किया

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

थाना कोतवाली हाथरस पुलिस ने लापता हुए युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया , परिजनों ने हाथरस पुलिस का किया “ धन्यवाद ” | अवगत कराना है कि दिनांक 19.08.2021 को थाना कोतवाली हाथरस पर अनिकेत राठौर पुत्र रामप्रसाद निवासी भूरापीर गली नं0-01 थाना कोतवाली हाथरस जनपद हाथरस द्वारा सूचना दी कि मेरा भाई चिराग ( उम्र 18 वर्ष ) घर से कही चला गया हैं , बहुत ढूंढने पर भी नही मिला हैं । सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हाथरस द्वारा मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी की गई । परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना कोतवाली हाथरस पर गुमशुदगी दर्ज की गई । सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री विनीत जायसवाल द्वारा लापता युवक की सकुशल शीघ्र बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हाथरस के नेतृत्व में टीमों को लगाया गया तथा सर्विलांस टीम को भी घटना के शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में शहर के मोहल्लो , बस स्टैंड , ढाबों , रेलवे स्टेशनो व बाजार आदि में टीमो द्वारा युवक की तलाश हेतु अथक प्रयास किये गये RIT के माध्यम से भी समस्त जोन व रेंज के जनपदो को युवक की तलाश हेतु तत्काल सतर्क किया गया तथा आसपास के अन्य जनपदो के थानो में भी फोन द्वारा अवगत कराया गया तथा टीमों द्वारा लगातार सम्भावित स्थानो पर युवक की तलाश की गयी । उक्त के परिणामस्वरुप पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हाथरस एवं टीमो के कठिन परिश्रम व अथक – प्रयासोपरान्त आज दिनांक 08.09.2021 को थाना कोतवाली हाथरस क्षेत्र के भूरापीर गली नं0-01 से लापता हुये युवक चिराग पुत्र रामप्रसाद को पुलिस टीम द्वारा दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया गया हैं । युवक की बरामदगी थाना कोतवाली हाथरस पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा है । बरामद युवक द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि वह अपने घर से स्कूल के लिये गया था , जिसके उपरान्त वह नौकरी की तलाश में दिल्ली चला गया था । जहाँ उसने कई जगह नौकरी हेतु इन्टरव्यू भी दिये थे तथा दिल्ली में ही रेलवे स्टेशन या अन्य स्थानों पर रह रहा था । हाथरस पुलिस के इस सराहनीय कार्य की शहर – वासियों द्वारा पुलिस की भूरी – भूरी प्रसंशा की जा रही है तथा परिजनों द्वारा युवक को सकुशल अपने संरक्षण में ले लिया गया है । लापता युवक के मिलने पर परिवारीजनों द्वारा ” हाथरस पुलिस के कार्य की भूरि – भूरि प्रशसा करते हुए धन्यवाद ‘ प्रकट किया है ।

युवक को सकुल बरामद करने वाली टीम के नाम 1. प्रभारी निरीक्षक श्री अरविन्द कुमार राठी थाना कोतवाली हाथरस जनपद हाथरस । 2. उ 0 नि 0 श्री रामसरन थाना कोतवाली हाथरस जनपद हाथरस । 3. है 0 का 0 पवनेश कुमार सर्विलांस टीम जनपद हाथरस ।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button