Advertisement
दिल्लीभारत

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गोवा में सीईएम 14/एमआई 8 बैठक के दौरान तकनीकी प्रदर्शनी का दौरा किया।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गोवा में सीईएम 14/एमआई 8 बैठक के दौरान तकनीकी प्रदर्शनी का दौरा किया और निम्न कार्बन अर्थव्यवस्था की दिशा में लक्षित कई पहलों की शुरुआत की।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकीराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 19-22 जुलाई, 2023 के दौरान 8वीं मिशन नवाचार (एमआई-8) और 14वीं स्वच्छ ऊर्जा मंत्रिस्तरीय (सीईएम-14) के तत्वावधान में जी-20 ऊर्जा परिवर्तन मंत्रिस्तरीय (ईटीएमएम) बैठक के अवसर पर गोवा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का दौरा किया।

विज्ञापन

उन्होंने प्रदर्शनी में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के विभिन्न अनुसंधान एवं विकास केंद्रों के प्रतिभागियों के साथ बातचीत की।

विज्ञापन 2

इस प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी को तीन भागों के तहत आयोजित किया गया था-वाहन और चार्जिंग, अवसंरचना प्रदर्शनी (एसआईएएम, टीईआरआई, सीएएलएसटीएआरटी और ड्राइव टू जीरो द्वारा), मिशन इनोवेशन (डीएसटी द्वारा), और स्वच्छ प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप (ट्राई)। इसमें भारत की अत्याधुनिक प्रगति, विभिन्न क्षेत्रों में नई और उभरती प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित किया गया और स्वच्छ ऊर्जा में एक अनूठा अनुभव देखने को मिला तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने पूरे देश में फैले अपने अनुसंधान एवं विकास केंद्रों तथा संस्थानों द्वारा प्रौद्योगिकियों और नवाचारों का प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शनी स्वच्छ ऊर्जा मंत्रिस्तरीय और मिशन नवप्रवर्तन बैठकों का एक प्रमुख तत्व था।

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

डॉ. सिंह ने मंत्रिस्तरीय बैठक के दिन स्वच्छ ऊर्जा को त्वरित गति से चलाने के लिए कई फंडिंग अवसरों और अनुदानों की भी घोषणा की। इस घोषणा में CO2 कैप्चर, पृथक्करण, भंडारण और CO2 मूल्य संवर्धन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों की पहचान करने और प्राथमिकता देने के लिए सदस्य एमआई देशों के साथ संयुक्त अनुसंधान और विकास करने के लिए मिशन इनोवेशन 2.0 के तहत कार्बन कैप्चर यूटिलाइजेशन और भंडारण के क्षेत्र में आरडी एंड डी के लिए फंडिंग अवसर घोषणा 2023 शामिल है और इस क्षेत्र में भारत की प्रगति को बताता है।

विज्ञापन 5

इसके अलावा, उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा भंडारण और हरित हाइड्रोजन क्षेत्र के तहत राष्ट्रीय चुनौती विजेताओं/अनुदानकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा साथ ही ग्रीन पावर्ड फ्यूचर मिशन के तहत पहचानी गई सबसे जरूरी नवोन्मेष प्राथमिकता को संबोधित करने के लिए उच्च दक्षता वाले पीवी कोशिकाओं और मॉड्यूल पर चार राष्ट्रीय चुनौती अनुदान परियोजनाओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया।

सीईएम 14/एमआई 8 संयुक्त मंत्रिस्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए भारत के प्रयासों के बारे में विस्तार से बताते हुए डॉ. सिंह ने कहा, “हाइड्रोजन के लिए, हम छोटे पैमाने पर हाइड्रोजन वैली शुरू करने और चार इंडो-डेनिश परियोजनाएं शुरू करने के उन्नत चरण में हैं। इसके अलावा, हम हरित संचालित भविष्य के मिशन की दिशा में कुशल सौर सेल बनाने के लिए उत्तम दर्जे के उपकरणों के निर्माण की चार परियोजनाएं भी शुरू कर रहे हैं। नवीन निम्न कार्बन जेट ईंधन विकसित करने के लिए सात अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं को भी समर्थन दिया जाएगा और 250 किलोग्राम/दिन के पायलट प्लांट पैमाने पर एक स्वदेशी 2जी इथेनॉल तकनीकी विकसित एवं प्रदर्शित की जाएगी।”

केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने लक्ष्य नवप्रवर्तन प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का लोकार्पण किया, जो देश को कम कार्बन वाली अर्थव्यवस्था में बदलने में मदद करने के लिए सीसीयूएस, हाइड्रोजन, स्मार्ट ग्रिड, ऊर्जा दक्षता निर्माण, ऑफ-ग्रिड आदि के क्षेत्र में डीएसटी समर्थित एमआई हस्तक्षेप के माध्यम से विकसित प्रौद्योगिकियों का एक संकलन है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button