हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बंदर की मौत।
रिपोर्टः पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा।
निंदूरा (बाराबंकी) हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने एक बंदर की मौत हो गई ।ग्रामीणों ने बंदर की रिति रिवाज से अंतिम संस्कार किया।
घुंघटेर थाना क्षेत्र के महतवानी गांव के अंदर पेड़ों के बीच से हाईटेंशन लाइन के तार निकले हुए हैं। मंगलवार सुबह बंदरों का एक झुंड इसी पेड़ों पर चहलकदमी कर रहे थे।इस दौरान एक बंदर का हाथ पेड़ों के बीच निकले बिजली के तार पर पड़ गया।करंट लगते बंदर पेड़ से नीचे गिर गया। गांव के लोगों ने तुरंत बंदर को निजी पशु चिकित्सक के यहां ले गए। जहां पर पशु चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव के लोगों ने मृतक बंदर की रीति रिवाज के साथ शव यात्रा निकाली और गड्ढे में शव को दबाया। क्षेत्रीय लोगों ने विद्युत निगम से बिजली के तार पेड़ से दूर निकालने की मांग की है। इस दौरान समाज सेवी सुंदारा देवी,दीपक यादव,प्रमोद कुमार, भगवती देवी, गीता सिंह, चिंटू, राजेश आदि रहे।




