अधिकारियों की मिलीभगत से जमकर खेला जा रहा भ्रष्टाचार का खेल हैं।

रिपोर्ट :- पुष्पेंद्र कुमार वर्मा
निंदूरा बाराबंकी। विकासखंड निंदूरा क्षेत्र में अधिकारियों की मिलीभगत से जमकर भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा हैं। ग्राम पंचायत हसुआपारा में आर सी सी रोड से पक्की सड़क तक इंटरलॉकिंग कार्य कराया जा रहा है ।
जिसमें घटिया सामग्री लगाने का मामला सामने आया है ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों को पत्र भेज कर जांच कराने की मांग की है कार्य की जांच सही तरीके से नहीं हुई तो ग्रामीणों को पहली ही बरसात में इसकी सजा भुगतनी पड़ेगी।
निंदूरा ब्लॉक के अधिकारियों की लापरवाही से पूरे ब्लॉक में भ्रष्टाचार का खेल जमकर खेला जा रहा है गाँव में इंटरलॉकिंग रोड की बॉक्सिंग बनाने में पुरानी और पीली ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। और जुड़ाई के कार्य में भारी मात्रा में बालू का प्रयोग किया जा रहा है और बॉक्सिंग रोड में नीचे पीली गिट्टी की कुटाई का प्रयोग किया जा रहा है जो मांगों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
कुल मिलाकर उक्त गांव में बनाई जा रही इंटरलॉकिंग कार्य में हर स्तर पर मानक विहीन कार्य कर धांधली की जा रही है और सरकारी पैसे का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है वही पंचायत सचिव से लेकर ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं।




