बाराबंकी
घर से स्कूल गई दो छात्राओं के लापता होने पर कुर्सी पुलिस ने छात्राओं को किया बरामद।
रिपोर्ट पुष्पेंद्र कुमार वर्मा
निन्दूरा बाराबंकी:-घर से गांव में ही बने स्कूल के लिए निकली दो हुई लापता परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद स्थानीय कुर्सी थाने पर दी सूचना पुलिस ने दोनों छात्राओं को किया बरामद परिजनों को सौंपा
आपको बता दें थाना कुर्सी क्षेत्र के उमरा गांव की कक्षा 6 में पढ़ने वाली 2 छात्राएं स्कूल के लिए निकली काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की छात्राओं का सुराग न लगने पर परिजनों ने कुर्सी पुलिस को सूचना दी सूचना के बाद तत्परता दिखाते हुए कुर्सी थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह की पुलिस टीम ने दोनों बच्चियों को चारबाग लखनऊ से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। छात्राओं के मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया।




