Advertisement
बाराबंकी

प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यमंत्री सतीश शर्मा

बाराबंकी।रविवार को विधानसभा दरियाबाद के देवीगंज चौराहे पर क्षेत्रीय ग्राम प्रधान शिव मोहन वर्मा के संयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में खाद्य एवं रसद नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री क्षेत्रीय विधायक सतीश चंद्र शर्मा भी शामिल हुए।

इसे लेकर भाजपाई भी काफी उत्साहित रहे।इस अवसर पर राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने सूरजपुर ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 410 पर 104 वें मन की बात के एपिसोड को सुनते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मन की बात के द्वारा दिए गए विचार समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है।और मोदी जी के प्रयास से और चंद्रयान 3 द्वारा भारत देश का तिरंगा चंद्रमा पर भी अपना परचम लहरा चुका है।उन्होंने कहा इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के अंदर जो व्यक्ति राष्ट्र के लिए कार्य करता है वह समाज के लिए उपयोगी होता है।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य प्र जितेंद्र सिंह रिंकू,प्रधान शिवमोहन वर्मा,मंडलअध्यक्ष राकेश लोधी,विजय पाल,शोभित चौरसिया,विवेकानंद शुक्ला,वीरेंद्र सिंह,संतोष बाजपेई,सोनेंद्र विक्रम सिंह,देवानंद मिश्र,अखिलेश सिंह शनि समेत अन्य मौजूद रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button