
रिपोर्ट :- नीरज शर्मा।
लखनऊ। प्रदेश के करीब 300 संविदा आरोग्य मित्रों ने स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक जी के आवास का किया घेराव, संयुक्त आरोग्य मित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित कौशल के नेतृत्व मे 05 सदस्यीय टीम ने स्वास्थय मंत्री से मिलकर संविदा बहाली के संदर्भ अपनी बात बताई इस मामले मे माननीय मंत्री जी द्वारा वापस नौकरी में लाने के लिए आश्वासन दिया, साथ में ही मुख्य कार्यपालक अधिकारी आयुष्मान से फोन पर वार्ता की और प्रमुख सचिव से भी फोन पर मामले की पूरी जानकारी ली और उन्हें उक्त मामले के निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही एवम दिशा निर्देश दिया।




