पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआं खेलते हुए कुल 05 जुआरियों को किया गया गिरफ्तार

जनपद बाराबंकी पुलिस अधीक्षक
यमुना प्रसाद द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार पाण्डेय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर रामसूरत सोनकर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जैदपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 03.08.2021 को ताकिया चौराहे से हार जीत की बाजी लगाकर जुआं खेलते समय 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्तगण के कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते , 1380 / -रूपये मालफड़ व जामातलाशी 160 / -रुपये बरामद किया गया । अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना जैदपुर पर मु 0 अ 0 सं 0 241/2021 धारा 13 जुआ अधिनियम अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण:-
1. मो 0 नईम पुत्र नन्हे निवासी बरबसौली थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी ।
2. रमापति पुत्र कन्हैयालाल निवासी सोहिलपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
3. रामविलास पुत्र छंगालाल निवासी जियनपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी ।
4. राजू पुत्र खुशीराम निवासी बरबसौली थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी ।
5. नयाबलाल पुत्र सोहनलाल निवासी जियनपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी ।
बरामदगी:-
1. 52 अदद ताश के पत्ते ।
2. 1540 / -रूपये मालफड़ ।
पुलिस टीम:-
1. प्रभारी निरीक्षक जैदपुर श्री धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी जनपद बाराबंकी ।
2. उ 0 नि 0 हर्दोष सिंह सेगर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी ।
3. का 0 अदनान अली , का 0 सुमित कुमार थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी 4. का 0 रोहित कुमार थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी ।



