
रिपोर्टर समित अवस्थी जनपद बाराबंकी सेन्ट्रल एकेडमी में विदाई समारोह में सबकी आंखे नम।सेन्ट्रल एकेडमी विद्यालय में आज बच्चों का विदाई समारोह सम्पन्न हुआ। विदाई हर किसी के अन्तर्मन को झकझोर देती है यही बात उन बच्चों पर भी लागू हुआ जो नर्सरी से यहाँ पर शिक्षा प्राप्त कर रहे है। जहाँ उन्होंने ककहरा सीखा, अक्षर ज्ञान हुआ, उस विद्यालय से विदाई के वक्त आँसू आ जाना स्वाभाविक ही है। कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती के पूजन अर्चन से हुआ। इसके बाद कई कार्यक्रम में उनकी सहभागिता के आधार पर विभिन्न उपाधियों से विभूषित किया गया। जिसमें मिस्टर सेन्ट्रल एकेडमी के पद पर हर्ष मुनि कक्षा-ग्प्प्।ध्1 और सृष्टि श्रीवास्तव कक्षा- ग्प्प्ठ से चुने गए। इन्हें प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ0 अंजलि श्रीवास्तव सहितत समस्त अध्यापकों ने बच्चों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।




