पूर्व सांसद मिश्रिख डॉ०अंजूबाला को बेला का वृक्ष भेंट कर मोनू भास्कर ने जाना कुशल क्षेम

रिपोर्ट शमीम
रामनगर बाराबंकी । पर्यावरण प्रेमी नाम से जनपद बाराबंकी के रामनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम महादेव निवासी समाज सेवी पर्यावरण प्रेमी अपने वृहद् वृक्षारोपण में हज़ारों की संख्या में वृक्ष रोपित करते है व वितरित करते है इसी के चलते पूरे जनपद में चर्चा में बने रहते है
ब्रहस्पतिवार को मोनू भास्कर अपने वृक्ष वितरण अभियान के तहेत लखनऊ को केंद्रीय भवन में मिश्रिख की आपाजित सांसद एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार की सदस्य डॉक्टर अंजूबाला से भेंट की व उन्हें पुष्पों में सर्वाधिक सुगंधित फूल बेला का वृक्ष भेंट किया वही डॉक्टर अंजूबाला ने श्री भास्कर द्वारा चलाए जा रहे निःस्वार्थ भाव से वृक्षारोपण वृक्ष वितरण की खूब सराहना कर बधाई दी ।
कुंवर मोनू भास्कर कई वर्षों से कई जगहों पर वृक्षारोपण कर चुके हैं । इसीलिए इनका नाम क्षेत्र में पर्यावरण प्रेमी पड़ चुका है यह पर्यावरण प्रेमी के नाम से बहुचर्चित हो चुके हैं




