विभिन्न थानों द्वारा अभियान चलाकर कुल 37 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार , कब्जे से कुल 430 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
जनपद बाराबंकी पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के आदेशानुसार जनपद के समस्त थानों द्वारा अवैध मद्य निष्कर्षण व अवैध शराब परिवहन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया , जिसके क्रम में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा कुल 37 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कुल 430 लीटर अवैध कच्ची शराब मय उपकरण व 14 पौवा देशी शराब बरामद कर मौके पर भारी मात्रा में लहन नष्ट किया गया ।
थाना रामसनेही घाट पुलिस द्वारा
11 अभियुक्तों को 55 लीटर कच्ची शराब व उपकरण के साथ किया गया गिरफ्तार थाना रामसनेही घाट पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. इन्द्रजीत पुत्र रामसजीवन 2 . रामकुमार पुत्र रामसजीवन 3. प्रेमचन्द पुत्र स्व 0 परमेश्वर 4. आनन्द कुमार पुत्र प्रेमचन्द 5.राजकुमारी पत्नी पुरुषोत्तम 6. किशोरी पत्नी स्व 0 रामकिशोर 7. कुसुमा पत्नी ननकू 8 . राजरानी पत्नी रामसजीवन निवासीगण जोरावरपुर थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी को दिनांक 06 / 07.08.2021 को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 35 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण , 01 किलो यूरिया खाद , एक अदद इमरजेन्सी लाइट , एक अदद कुल्हाड़ी व एक अदद डण्डा बरामद हुआ । अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना रामसनेही घाट पर मु 0 अ 0 सं 0 290/2021 धारा 60 ( 2 ) आबकारी अधिनियम व 272 भादवि तथा मु 0 अ 0 सं 0 291/21 धारा 147/148/149/307/332/333/353/323/504/506/188/34 भादवि पंजीकृत किया गया । थाना रामसनेही घाट पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. लल्लन पुत्र रामकिशोर 2 . हीरालाल पुत्र रामकिशोर जनपद बाराबंकी को दिनांक 06.08.2021 को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई । अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना रामसनेही घाट पर मु 0 अ 0 सं 0 288-289 / 2021 धारा 60 ( 1 ) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
थाना टिकैतनगर पुलिस द्वारा
07 अभियुक्तों को 100 लीटर कच्ची शराब व उपकरण के साथ किया गया गिरफ्तार थाना टिकैतनगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. रामू रावत पुत्र रामसमुझ 2. घमसीदीन रावत पुत्र पल्टू रावत 3. रामबक्श पुत्र भगौती प्रसाद रावत निवासीगण- दुर्जनपुर मजरे विद्यानगर थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी 4. जगदीश पुत्र अवसान रावत 5. प्रताप पुत्र फकीरे 6. कृष्णावती पत्नी रामसमुझ निवासी गण दुर्जनपर थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी 7. नितिन कुमार पुत्र स्व 0 हरबक्श सिंह निवासी सिकरोहरा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 07.08.2021 को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 100 लीटर कच्ची शराब व उपकरण बरामद हुआ । अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना टिकैतनगर पर मु 0 अ 0 सं 0 230/2021 धारा 60 ( 2 ) आबकारी अधिनियम व मु 0 अ 0 सं 0 231-235 / 21 धारा 60 ( 1 ) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस द्वारा
06 अभियुक्तों को 90 लीटर कच्ची शराब के साथ किया गया गिरफ्तार थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. रामप्रकाश पुत्र भगौती प्रसाद निवासी फूलपुर थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी 2. प्रदीप कुमार पुत्र मनीराम निवासी ममतामऊ थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी 3. बजरंग पुत्र रामनरायन निवासी रिछला थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी 4. वीरेन्द्र पुत्र छोटेलाल निवासी छांगुरपुरवा थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी 5. राजू पुत्र रामलखन निवासी चतुरीपुरवा बबुरी थाना रामपुर मथुरी जनपद सीतापुर 6. त्रिपुरारी चौहान उर्फ तिवारी पुत्र रामनरेश निवासी बेहड़ा बाजार पतौजा थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी को दिनांक 06.08.2021 को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 90 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई । अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना मोहम्मदपुर खाला पर मु 0 अ 0 सं 0 329-334 / 2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
थाना सतरिख पुलिस द्वारा
05 अभियुक्तों को 70 लीटर कच्ची शराब के साथ किया गया गिरफ्तार थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. बुदूलाल पुत्र दुलारे 2. राजेन्द्र कुमार पुत्र भगौती प्रसाद निवासीगण तीरगांव थाना सतरिख जनपद बाराबंकी 3. दिनेश कुमार पुत्र लालता प्रसाद निवासी पहेतिया कस्बा व थाना सतरिख जनपद बाराबंकी 4. सतनाम पुत्र स्व 0 रामप्यारे निवासी पिपरहा मजरे मोहना थाना सतरिख जनपद बाराबंकी 5. शिवसरन सिंह उर्फ गोली पुत्र लालता प्रसाद निवासी बीजेमऊ थाना सतरिख जनपद बाराबंकी को दिनांक 06.08.2021 को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 70 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई । अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना सतरिख पर मु 0 अ 0 सं 0 183-187 / 2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।



