बाराबंकी
मतदाताओं को जागरूक कर रही जिले का जीजीआईसी बाराबंकी की शिक्षिकाएं एवं छात्राएं

संवाददाता मान बहादुर सिंह
बाराबंकी।। हमारा भारत देश लोकतांत्रिक है। यहां पर हर व्यक्ति जो अपनी 18 साल की उम्र पूरी कर चुके है, उन सभी को वोट डालने का अधिकार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शहर के लाजपत नगर में राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या डॉ पूनम सिंह के दिशा निर्देशन में कॉलेज की व्यायाम शिक्षिका अंजू रानी की अगुवाई में सम्पन्न कराया गया।जिसमें प्रमुख रूप से कॉलेज की शिक्षिका दीपशिखा, ज्योति और संध्या भी अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। इस दौरान कॉलेज की चित्रकारी में अपनी अनोखी छाप छोड़ने वाली छात्रा शिवानी वर्मा भी सभी मतदाताओं को जागरूक करने में, किसी तरह की कोई कसर नहीं बरत रही। इस मौके पर कोमल मिश्रा, आफरीन, तारा, मुस्कान, नैना, और अंशिका भी मौजूद रही।



