सहायक आयुक्त (खाद्य)-II प्रियंका सिंह के निर्देशन व नेतृत्व में वृक्षारोपण महा अभियान 2023 का शुभारम्भ किया गया।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। आज दिनांक- 22.07.2023 को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग बाराबंकी द्वारा सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सुश्री प्रियंका सिंह के निर्देशन एवं नेतृत्व में वृक्षारोपण महा अभियान 2023 का शुभारम्भ किया गया, जिसके तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के द्वारा बाराबंकी कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में वृक्षारोपण किया गया । जिसमें सागौन, सेमल, बेल आदि के वृक्ष बड़ी संख्या में लगवाते हुए वाटिका तैयार करवायी गयी है । इसी क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II द्वारा अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), अतिरिक्त मजिस्ट्रेट से पौधरोपण करवाया गया । साथ ही इस महा अभियान में कलेक्ट्रेट परिसर के कर्मचारियों से भी विभाग द्वारा एक-एक पौधा लगवाया गया । इस पौधरोपण महाअभियान 2023 में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II स्वयं पौधरोपण करते हुए विभाग के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों से पौधरोपण कराते हुए बताया गया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग बाराबंकी “पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ, पेड़ रहेगा तो जीवन रहेगा” आदि के स्लोगन के साथ वृक्षारोपण अभियान संचालित कर रहा है, जिसके तहत 15 अगस्त को पौधरोपण का कार्यक्रम न केवल संचालित रहेगा बल्कि रोपित पौध वाटिका की सुरक्षा, संरक्षण की जिम्मेदारी का भी निर्वहन किया जायेगा ।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा आज दिनांक- 22.07.2023 को चलाये गये पोधरोपण अभियान में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सुश्री प्रियंका सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री नीरद पाण्डेय, खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण श्री ओंकारनाथ यादव, श्री कमल कुमार, सुश्री कंचनलता तिवारी, श्रीमती अन्जू यादव, श्री अनिल कुमार पाल व डॉ0 राकेश कुमार सिंह, वरिष्ठ सहायक श्री आर.एल. भारती, कनिष्ठ सहायकगण श्री देवेन्द्र कुमार, जितेन्द्र सिंह, खाद्य सहायकगण श्री शिव कुमार, श्री अम्बादत्त पन्त व श्री पवन कुमार वर्मा एवं कलेक्ट्रेट के अधिकारीगण/कर्माचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया ।



