मदारपुर करोंदा में सुहेलदेव आर्मी मार्शल समाज की विशाल जनसभा आयोजित, राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पासी हुय शामिल।

रिपोर्ट :- अंकित कुमार
निंदूरा बाराबंकी। कुर्सी थाना क्षेत्र के उमरा पेट्रोल पंप से सुहेलदेव आर्मी के मण्डल उपाध्यक्ष राधे पासी जी के दोस्तो ने जाम कर दिया चक्का राधे पासी जी द्वारा एक विशाल हजारों की संख्या मे रैली निकाली आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पासी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मदारपुर करोंदा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। सभा का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना, संगठन को मजबूत बनाना तथा सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर विचार-विमर्श करना रहा। अपने संबोधन में योगेश पासी ने संगठन की नीतियों और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए समाज के लोगों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक समानता और युवाओं की भागीदारी को समाज के विकास के लिए आवश्यक बताया। साथ ही उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ने और सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करने की अपील की।
जनसभा में विभिन्न वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। सभा का समापन संगठन की मजबूती और सामाजिक एकता के संकल्प के साथ हुआ।
इस अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी,स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मन्नू पासी राष्ट्रीय मंत्री,उमेश पासी जिला महा सचिव लखनऊ,अभिषेक पासी राष्ट्रीय संयोजक,शिवम पासी राष्ट्रीय प्रचारक कार्यकारिणी अध्यक्ष,सतीस पासी कुर्सी विधानसभा महा सचिव,पवन पासी कुर्सी विधानसभा अध्यक्ष,अमित पासी,अनुज पासी,गोपाल पासी जिला सचिव आदि मौजूद रहे।



