बाराबंकी
प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में 14 जनवरी 2023 तक शिक्षण कार्य स्थगित
रिपोर्ट शमीम (स्टेट हेड)
बाराबंकी । जिला विद्यालय निरीक्षक बाराबंकी ने बताया कि
शासन के निर्देश के क्रम में शीतलहर एवं अत्यधिक ठंड के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में 14 जनवरी 2023 तक शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।
उन्होने बताया कि शीतलहर के दृष्टिगत छात्रहित में प्रदेश के कक्षा-9 से कक्षा 12 तक के समस्त बोर्डो के समस्त विद्यालयों की कक्षाओं का समय 14 जनवरी, 2023 तक प्रातः 8:50 से अपरान्ह 02:50 के स्थान पर प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 02:00 बजे तक किया गया है।
उन्होने बताया कि उक्त तिथि तक विद्यार्थियों हेतु इण्टरमीडिएट कालेज / हाईस्कूल से सम्बद्ध प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल तक की कक्षाएं भी संचालित नहीं होगीं।




