
रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। विकास खंड त्रिवेदीगंज क्षेत्र के जौरास गांव में बंदर ने मचाया आतंक बंदर अब तक गांव के आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटकर कर चुका घायल जिससे बंदर की दहशत ग्रामीणो के दिलो में हावी हो गयी है। बंदर के खौफ के चलते छोटे छोटे बच्चों से लेकर बड़े बूढ़े तक घर से निकलने से डरते हैं।
ग्रामीणों की शिकायत पर वन
विभाग की टीम ने शिकारियों के साथ कॉम्बिंग कराकर बंदर को पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई।
अभी तक बंदर के ना पकड़े
जाने के चलते ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों की मानें तो बंदर कब किसको अपना शिकार बना दे, कुछ कहा नहीं जा सकता है।
वहीं वन विभाग बंदर को पकड़ने के लिए शिकारियों के साथ कॉम्बिंग कर रहा है लेकिन उसका पता नहीं चल सका है। नदी का किनारा होने के चलते बंदर कभी गांव में आ जाता है तो कभी जंगलो में छिप जाता है।




