हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त अवैध तमन्चा व कारतूस सहित गिरफ्तार
स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
उन्नाव पुलिस थाना गंगाघाट , जनपद उन्नाव हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त अवैध तमन्चा व कारतूस सहित गिरफ्तार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय उन्नाव व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नगर के कुशल पर्यवेक्षण में महिला संबन्धी अपराधों की रोकथाम एवं संबन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के वाछित अभियुक्त को एक अदद अवैध तमन्चा मय एक अदद जिंदा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया । संक्षिप्त विवरणः- उ 0 नि 0 सुशील कुमार व उ 0 नि 0 विनोद कुमार मय हमराह फोर्स द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 11.06.2021 को गायत्री नगर बन्द पडे मुर्गी फार्म हाउस के पास से मु अ 0 सं 0 215/2021 धारा 147/148/149/504/506/336/352/307 भादवि में वाछित अभियुक्त सौरभ बाजपेई पुत्र राकेश बाजपेई निवासी गायत्री नगर भातू फार्म थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव को मय 01 अदद तमन्चा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । अवैध तमन्चा बरामदगी के आधार पर मु 0 अ 0 सं 0 218/2021 धारा 3/25 आर्मस एक्ट बनाम सौरभ बाजपेई उपरोक्त पंजीकृत किया गया । अग्रेत्तर विधिक कार्यवाही की जा रही है । नाम पता अभियुक्त / बरामदगी 1. सौरभ बाजपेई पुत्र राकेश बाजपेई निवासी गायत्री नगर भातू फार्म थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव ( बरामदगी 01 अदद तमचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर ) गिरफ्तार करने वाली टीमः 1. उ 0 नि 0 श्री सुशील कुमार 2. उ 0 नि 0 श्री विनोद कुमार 3. का 0 अमित कुमार 4. का 0 का 0 अनूप कुमार




