पुलिस ने छिजारसी टोल प्लाजा के पास कार चालक की कार का शीशा तोड़कर मारपीट करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
थाना पिलखुवा दिनांक 11.06.2021 थाना पिलखुवा पुलिस ने छिजारसी टोल प्लाजा के पास कार चालक की कार का शीशा तोड़कर मारपीट करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार । कार्यवाही : हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा थाने पर वादी श्री विकास पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी मण्डावली , दिल्ली द्वारा छिजारसी टोल प्लाजा के पास अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी की कार का शीशा तोडने व मारपीट करने के सम्बन्ध में थाना पिलखुवा पर दी गयी तहरीर के आधार पर पंजीकृत एनसीआर 64/2021 धारा 323,427 भादवि में वांछित / घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तों को थाना पिलखुवा पुलिस द्वारा चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता : 1.विक्रान्त पुत्र श्रीपाल सिंह निवासी ग्राम राधना थाना सरधना जनपद मेरठ । 2.कपिल पुत्र योगेश निवासी ग्राम राधना थाना सरधना जनपद मेरठ । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम : 1.30 नि 0 सुभाष चन्द थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ । 2.का 0 683 ऋषि कुमार थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ । 3.का 0 37 फैय्याज थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ ।




