Advertisement
फिरोजाबाद

जनपद में गठित 24 पुलिस टीमों द्वारा एन्टीरोमियो अभियान लगातार जारी…….!

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

एसएसपी के निर्देशन में गठित 24 एन्टी रोमियो टीमों द्वारा स्कूलों / कॉलेजों / कोचिंग सेन्टरों / बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बालिकाओं / महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत रखी जा रही है पैनी नजर।

फिरोजाबाद। जनपद में गठित 24 एन्टीरोमियो टीमों द्वारा दिनांक 02-04-2022 से 30 नवम्बर 2022 तक जनपद के 6072 विद्यालयों, 10313 सार्वजनिक स्थल / चौराहों मार्केट मॉल आदि में, 8057 पार्क / बैंक एवं 19485 अन्य स्थानों पर जाकर महिलाओं / बालिकाओं से वार्ता कर महिला सम्बन्धी विशेष जानकारी देकर जागरूक किया गया।

इसी क्रम में गठित 24 एन्टीरोमियो टीम द्वारा 146937 व्यक्तियों को चैक करते हुए जनपद के विभिन्न थानों पर 45 अभियोग पंजीकृत किए गए जिसमें 317 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया एवं 107894 व्यक्तियों को कड़ी चेतावनी दी गयी।

विज्ञापन

गठित 24 एन्टीरोमियो टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित परिवेश की अनुभूति, जनजागरूकता, आत्मरक्षा की कला पैदा करने के लिए महिला हेल्पलाइन 1090, यूपी-112, महिलाओं के सुरक्षा सम्बन्धी अधिकारों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इन्स्टाग्राम आदि) का सम्भल कर उपयोग करने एवं साइबर सम्बन्धी विभिन्न जानकारियां देकर जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन 2

जनपद पुलिस बालिकाओं / महिलाओं की सुरक्षा के लिए है कटिबद्ध ।

विज्ञापन 3

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में महिला सशक्तिकरण एवं अपराधियों के प्रति कठार अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में महिलाओं ।
बालिकाओं से सम्बन्धित अपराधों पर रोकथाम लगाने एवं महिलाओं / बालिकाओं को सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराने के उद्देश्य से थाना स्तर पर गठित 24 एन्टीरोमियों टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले स्कूलों, कोचिंग सेन्टरों, कॉलेजों, बाजारों, शॉपिंग मॉल व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर मनचलों / शौहदों द्वारा छेडछाड व महिला उत्पीडन की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत सतत निगरानी करते हुए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही महिला अपराधों एवं एंटीरोमियो के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित परिवेश की अनुभूति, जनजागरूकता, आत्मरक्षा की कला पैदा करने के लिए महिला हेल्पलाइन 1090, यूपी-112, महिलाओं के सुरक्षा सम्बन्धी अधिकारों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इन्स्टाग्राम आदि) का सम्भल कर उपयोग करने सम्बन्धी जानकारियां देकर जागरूक किया जा रहा है। महिला उपनिरीक्षक / महिला आरक्षियों द्वारा छात्राओं / बच्चियों / महिलाओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की जा रही है एवं समस्त थानों पर गठित एन्टी रोमियो टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर चैकिंग कर शोहदों एवं बेवजह घूम रहे लोगों को चिह्नित कर चेतावनी दी जा रही है।

विज्ञापन 4

इसी क्रम में दिनांक 02-04-2022 से 30 नवम्बर 2022 तक गठित 24 एन्टीरोमियो टीम द्वारा जनपद के विभिन्न 6072 स्कूल / विद्यालयों, 10313 सार्वजनिक स्थानों, चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, 8057 पार्क / बैंक एवं 19485 अन्य स्थानों पर जाकर महिला / बालिकाओं को महिला सम्बन्धी विशेष जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा 146937 व्यक्तियों को विभिन्न स्थानों पर चैक करते हुए जनपद के विभिन्न थानों पर 45 अभियोग पंजीकृत किए गए जिसमें 317 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया एवं 107894 व्यक्तियों को चेतावनी दी गयी। जनपद में गठित 24 एन्टीरोमियों टीम द्वारा महिलाओं / बालिकाओं के प्रति सुरक्षा अभियान लगातार जारी है। जनपद पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति कटिबद्ध है।

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button