जिला स्तर पर, राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता-2022 (कौशलाथॉन) का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
नोडल राजकीय औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थान, बाराबंकी के प्रधानाचार्य श्री दीपक कुमार यादव ने बताया कि जिला स्तर पर, राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता-2022 (कौशलाथॉन) का आयोजन किया गया।
उक्त प्रतियोगिता में विभिन्न स्किल सेक्टरों के 113 प्रतिभागियों में से क्रमशः आटोमोबाइल टेक्नालॉजी में 05, ब्यूटी थैरीपी में 02, ब्रिक लेईंग में 03, इलेक्ट्रानिक्स में 05, फैशन टेक्नालॉजी में 05, हेल्थ एंड सोशल केयर में 05, आईटी साफ्टवेयर सोल्यूशन फार बिजनेश में 04, रेफ्रीजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग में 05, एवं वेल्डिंग में 05 सहित कुल 39 प्रतिभागी प्रतियोगिता में विजयी हुए।

उक्त प्रतियोगिता में सभी सेक्टरों में उच्चतम अंक पाने वाले पांच प्रतिभागियों को संस्थान द्वारा पुरूस्कृत करते हुए प्रथम विजेता को गोल्ड मेडल, प्रमाण पत्र के साथ 1000रुपये नगद धनराशि तथा द्वितीय विजेता को सिल्वर मेडल, प्रमाण पत्र के साथ 800रुपये की नगद धनराशि, तृतीय विजेता ब्रान्ज मेडल, प्रमाण पत्र के साथ नगद 600रुपये की धनराशि, चतुर्थ विजेता को प्रमाण पत्र एवं 400रुपये धनराशि तथा पंचम विजेता को प्रमाण पत्र के साथ 200रुपये की नगद धनराशि को पुरूस्कार स्वरुप प्रदान किया गया।
उपरोक्त पुरूस्कृत सभी प्रतिभागियों में से प्रथम स्थान एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आगामी दिनांक-20दिसम्बर,2022 को प्रातः10बजे मण्डलस्तरीय कौशल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अयोध्या, में अग्रिम प्रतिस्पर्धा हेतु सम्मिलित होना है।
प्रतियोगिता आयोजन में रा0औ0प्रशि0संस्थानों के कार्यरत समस्त कार्यदेशकों/अनुदेशकों ने राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता-2022(कौशलाथॉन) को सम्पन्न कराने में अपना-अपना अपेक्षित सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे प्रतियोगिता आयोजित होने से प्रतिभागियों के कौशल में और अधिक विकास होगा, मण्डल स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।




