पेड़ काटने के विवाद में दो पक्षो में मारपीट एक युवक गंभीर घायल।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र रिछला गांव में पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। धीरे धीरे बात इतनी बढ़ गई कि दोनो पक्षो में मारपीट होने लगी। मारपीट में एक व्यक्ति के सिर पर आई गम्भीर चोटे गम्भीर अवस्था में युवक को सी एच सी सूरतगंज ले जाया गया जहां से युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रिछला गांव के पास पड़ी सरकारी भूमि पर दोनों पक्षों का अवैध कब्जा था जिसमें लगे पेड़ों को दूसरे पक्ष के रामनरेश पुत्र विश्राम, ललित पुत्र राम नारायण आदि काट रहे थे जिसका विरोध जब एक पक्ष के विजय कुमार (42) पुत्र राम सुमिरन ने किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी और लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें विजय कुमार के सिर पर आई गम्भीर चोटे वही दूसरे पक्ष के लोगों को भी हल्की-फुल्की चोटें आई।




