
चोरी के 02 इंजन के साथ 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना शिवगढ़ पर वादिनी संगीता पत्नी दिनेश कुमार ने खेत से अपना व राम प्रकाश पुत्र रामकिशुन का इंजन पम्प सेट अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लेने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना शिवगढ़ पर मुकदमा संख्या-158/2026 धारा-303 (2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम गठित कर घटना के अनावरण हेतु प्रयास किये जा रहे थे।
आज दिनांक 13.07.2026 को थाना शिवगढ़ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र अन्तर्गत मनऊखेडा नहर पुलिया के पास से मुकदमा उपरोक्त में वांछित/प्रकाश में आये 01 अभियुक्त संदीप यादव पुत्र जगदीश कुमार निवासी कोडरी मजरे ऐमापुर थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-317 (2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।




