शिवसेना यूबीटी महिला पदाधिकारी पर हमला करने वाले पर कड़ी कार्यवाही मांग।

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा
बाराबंकी। शिवसेना यूबीटी महिला मोर्चा भवानी सेना की निंदूंरा ब्लाक अध्यक्ष आसमां बानो पत्नी मो0 माज निवासिनी ग्राम पुरानी बाजार खिझना थाना बड्डूपुर पर रणनैतिक विद्वेष के चलते मारपीट ,कपड़े फाड़ने के विरोध में पार्टी के प्रदेश महासचिव मनोज मिश्र विद्रोही ने कार्यवाही की मांग को लेकर पीड़िता से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिलाकर विपक्षी पर त्वरित कार्यवाही की मांग की है।
इस संबंध में शिवसेना यूबीटी प्रदेश महासचिव मनोज मिश्र विद्रोही ने बताया कि बड्डूपुर कोतवाली ग्राम खिझना की निवासिनी शिवसेना यूबीटी महिला शाखा भवानी सेना की ब्लाक अध्यक्ष है। इनके पति बाहर रहकर मेहनत मजदूरी कर रहे हैं। नौ अगस्त की रात के समय करीब नौ बजे घर पर अपने बच्चों के साथ थी। कि गांव का ही याक़ूब उर्फ कन्जा पुत्र स्व0 मुन्ना राजनैतिक विद्वेष शिवसेना में शामिल होने की रंजिश के चलते गन्दी गन्दी गाली गलौज करने लगा जब पीड़िता ने गाली देने से मना किया तो उक्त विपक्षी गाली गलौज करते हुए आसमा बानो से चिपट गया और वह गिर गयी तब विपक्षी ने लात घूसों से मारा पीटा तथा उनके कपड़े भी फाड दिया। जब बच्चे चिल्लाये तो विपक्षी बगल में पड़ा डंडा उठाकर पीड़िता मारा जिससे शरीर में चोटें आयी और बाया हाथ टूट गया जब आस पास के लोग दौड़े तो विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। तब पीड़िता ने किसी तरह 112 पर सूचना दिया कुछ देर बाद 112 पुलिस आयी तब विपक्षी घर पर नहीं मिला। अकेली महिला होने के कारण रात में थाने नहीं जा सकी। दस अगस्त को समय सुबह करीब साढ़े दस बजे थाने पर जाकर प्रार्थना पत्र दिया था।जिस पर पुलिस ने विपक्षी के मेली मददगारो के दबाव में हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
पीड़िता शिवसेना यूबीटी नेता आसमा बानो ने बताया कि क्षेत्रीय पुलिस विवेचक उसे मोबाइल पर बात करने ,अकेले में मिलने तथा विवेचना तथा कार्यवाही के लिए पैसों की अनुचित मांग करते है विपक्षी याक़ूब उर्फ कन्जा मेरे घर के आस पास घूमकर कहता है साली मेरे खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र देकर आयी हो तुझे मैं प्रार्थना पत्र दिलवाता हूं कि कैसे प्रार्थना पत्र दिया जाता है। तथा अबकी बार साली तुम्हारा सिर काट देंगे दरोगा ने कहा है कि हम तुम पर कोई कार्यवाही नहीं करेंगे विपक्षी शराबी दबंग,आपराधिक किस्म का व्यक्ति है और कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है गांव के कई लोगों पर हमला कर चुका है विपक्षी शिवसेना समेत हिंदूवादी संगठन पर अभद्र टिप्पणी करता है और पुलिस की कोई कार्यवाही न होने से विपक्षी के हौसले बुलंद है और निरंतर जान माल नुकसान की धमकी दे रहा है
इस बाबत शिवसेना यूबीटी प्रदेश महासचिव मनोज मिश्र विद्रोही ने कहा है कि यदि विपक्षी पर कठोर कार्यवाही नहीं की जाती है तो मजबूरन प्रदर्शन पर बाध्य होना पड़ेगा और पीड़िता शिवसैनिक को न्याय दिलाया जाएगा।



