प्रयागराज
थाना शंकरगड पुलिस ने 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 03 अवैध देशी बम व चोरी के 1500 रु० बरामद।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
जनपद प्रयागराज थाना शंकरगढ़ थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना शंकरगढ़ में पंजीकृत मुकदमा संख्या 0017/2022 धारा 457/380 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त चंचल सिंह उर्फ आदर्श सिंह पटेल पुत्र बृजेश कुमार सिंह निवासी वार्ड नं0 7 मोदीनगर कस्बा थाना शंकरगढ़ जनपद प्रयागराज को आज दिनांक 01.11.2022 को मुखबिर की सूचना पर पटहट MP बार्डर पुलिया समीप थाना क्षेत्र शंकरगढ़ से गिरफ्तार कर कब्जे से 03 अवैध देशी बम व मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी के 1500/ रु० बरामद किये गये। उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शंकरगढ़ में मुकदमा संख्या 329/2022 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।




