थाना कोठी पुलिस ने चोरी की घटना का किया सफल अनावरण दो अभियुक्तों गिरफ्तार।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी का ट्रैक्टर व तमंचा किया बरामद।

रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। दिनांक-30.12.2023 को थाना कोठी पर वादी आकाश कुमार वर्मा पुत्र साहेब शरन निवासी दरावपुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी ने सूचना दी कि उसका ट्रैक्टर MASSEY FERGUSON 1035 DI DOST नम्बर UP 41 AZ 4776 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया है। उक्त सूचना पर थाना कोठी पर मुकदमा संख्या 564/2023 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा घटना से सम्बन्धित समस्त पहलुओं की जांच कर घटना का अनावरण एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गये।
इसी क्रम में स्वाट/सर्विलांस व थाना कोठी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन व डिजिटल डेटा की मदद से घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तगण :-
1. अभिषेक कुमार वर्मा पुत्र बृजेश कुमार वर्मा निवासी अमरसिंह मदारपुर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।
2. मनीष वर्मा उर्फ विजय प्रसाद वर्मा पुत्र भैरव प्रसाद वर्मा निवासी ग्राम छुलापाही थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी का नाम प्रकाश में लाया गया।
आज दिनांक 18/01/2024 को अभियुक्त :-
1. अभिषेक कुमार वर्मा
2. मनीष वर्मा उर्फ विजय प्रसाद वर्मा उपरोक्त को नहर पुलिया ग्राम शिवाला का पुरवा मजरे चांदपुर थाना कोठी से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किया गया एक ट्रैक्टर व एक तमंचा मय दो जिंदा कारतूस 315 बोर, दो एण्ड्रायड फोन बरामद किया गया।
अभियुक्त अभिषेक वर्मा के कब्जे से बरामदगी के आधार पर मुकदमा संख्या 22/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी।
अभियुक्तों का एक गिरोह है जो अपने शौक को पूरा करने के लिए चोरी की घटनाएं कारित करते है। अभियुक्तों द्वारा पहले वैगनार कार से घूम फिर कर चोरी करने वाले स्थान को चिन्हित कर लेते है और मौका पाकर रात में वैगनार कार ले जाकर चिन्हित किए स्थान के आस-पास खड़ी कर चोरी की घटना कारित करते है।
अभियुक्तों द्वारा करीब 20 दिन पूर्व दरावपुर थाना कोठी में ट्रैक्टर चोरी करना स्वीकार किया गया है जिसके सम्बन्ध में थाना कोठी पर मुकदमा संख्या 564/2023 धारा 379 भादवि पंजीकृत है। अन्य अभियुक्त मोहित वर्मा की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा है।




