Advertisement
बाराबंकी
Trending

बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी, लखनऊ की टीम ने जीती टीआरसी लॉ कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय मूटकोर्ट प्रतियोगिता, सम्मान समारोह के साथ सम्पन्न हुई तीन दिवसीय प्रतियोगिता।

 

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।

बाराबंकी। शनिवार को सतरिख स्थित टी.आर.सी. लॉ कॉलेज में तीन दिवसीय राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का फाइनल प्रतियोगिता आयोजित किया गया। फाइनल चरण को श्री राजीव महेश्वरम, एडीजे पास्को, श्रीमती संध्या श्रीवास्तव, उ.प्र. वक्फ न्यायाधिकरण लखनऊ, श्री चन्द्रशेखर त्रिपाठी, अपर निदेशक अभियोजन, लखनऊ तथा श्री विनीत सिंह, अधिवक्ता, इलाहाबाद उच्च न्यायालय, लखनऊ खण्डपीठ एवे श्री राकेश मिश्रा, एसपीओ ने संयुक्त रूप से निर्णित किया। तीन दिवसीय राष्ट्रीय मूटकोर्ट प्रतियोगिता का समापन सम्मान समारोह के साथ किया गया जिसमें प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार, प्रमाण पत्र, प्रशस्ति पत्र एवं पाठ्यक्रम की पुस्तकों से सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम का शुभारम्भ अवसर पर विधि महाविद्यालय के प्रबन्धक डा. सुजीत चतुर्वेदी द्वारा श्री राजीव महेश्वरम, मूट कन्वीनर वीर विक्रम सिंह द्वारा श्री राकेश कुमार मिश्रा, विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अश्वनी कुमार गुप्ता द्वारा श्री चन्द्रशेखर त्रिपाठी एवं प्रवक्ता नवीन कुमार सिंह द्वारा श्री विनीत सिंह को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के फाइनल चरण में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी, लखनऊ ने अभियोजन पक्ष तथा लखनऊ यूनिवर्सिटी की टीम ने बचाव पक्ष के तौर पर दी गई मूट समस्या के विषय में प्रतिभाग करते हुए संवैधानिक विधि के अनुच्छेद 19, 21, 32, 132, 136 व सीआरपीसी की धारा 102, 103, 104, 484 तथा आईपीसी धारा 420, 406, 409 एवं उच्च न्यायालय, उच्चतम न्यायालय की विभिन्न निर्णीत वादों की सहायता से अपने अपने तर्क प्रस्तुत किए। उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्णीत तथा देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों द्वारा निर्णीत वादों का उद्धरण पक्ष एवं विपक्ष ने अपने अपने तर्क के साथ रखा। बहस के दौरान न्याय कक्ष में उपस्थित जजों के प्रश्नों का बखूबी उत्तर, पक्ष एवं विपक्ष के प्रतिभागियों ने बखूबी दिया प्रतिभागियों ने अपने वाक कला की प्रस्तुति से उपस्थित समस्त जनों को प्रभावित किया समस्त जजों ने आज के मूटकोर्ट का अवलोकन कर समस्त प्रतिभागियों को भविष्य में बेहतर करने की प्रेरणा दी। जिन्हें निर्णित कर रहे न्यायाधीशों ने सम्यक अवलोकन के पश्चात् अंक प्रदान किये जिसके आधार पर बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी की टीम विजेता तथा लखनऊ यूनिवर्सिटी की टीम उपविजेता रही।


समापन सम्मान समारोह में विजेता तथा उपविजेता टीमों को ट्रॉफी के साथ साथ नगद पुरस्कार एवं विभिन्न महत्वपूर्ण पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में यूपीईएस देहरादून (टीआरसीटी 05) टीम की स्पीकर 2 आकांक्षा जैकी समथानी को बेस्ट स्पीकर तथा नगद पुरस्कार, बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी, लखनऊ (टीआरसीटी 08) टीम की रिसर्चर सान्या अग्निहोत्री बेस्ट रिसर्चर एवं नगद पुरस्कार, टीम लॉयड लॉ कॉलेज, नोयडा (टीआरसीटी 10) टीम को बेस्ट मेमोरियल एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अन्त में मूट कन्वीनर प्रवक्ता वीर विक्रम सिंह ने सभी अतिथियों, प्रवक्ताओं, प्रतिभागियों एवं वॉलेटियर्स, को धन्यवाद् ज्ञापित किया। कार्यक्रम में समस्त प्रतिभागी, विधि महाविद्यालय के समस्त प्रवक्तागण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button