परिवार के बुजुर्ग अपने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखना चाहते हैं।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। परिवार के बुजुर्ग अपने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखना चाहते हैं, बच्चों की तरक्की से बुजुर्गाें को संतुष्टि मिलती है, और परिवार की खुशहाली बुजुर्ग और बच्चों की खुशहाली से बढ़ती है। यह उद्गार डा भीमराव अम्बेडकर मेमोरियल सेवा समिति/पार्क- स्मारक अनुरक्षण समिति के तत्वावधान में जैदपुर रोड स्थित श्री कपिल मुनि योग आश्रम शिव मंदिर पर आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में जिले के सांसद श्री उपेन्द्र सिंह रावत ने व्यक्त किये। वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के इस महोत्सव में भारी संख्या में एकत्र हुए सभी वृद्धजनों को सांसद ने माला पहनाकर, उनकी आरती उतारी और सभी को अंगवस्त्र (शाल), सम्मान पत्र एवं फलदार पौध भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया और आयोजक टीम को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी। विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य अंगद कुमार सिंह ने कहा कि जब बुजुर्ग का हाथ बच्चों के सिर पर होता है तो निश्चित रूप से हजार विपदाएं दूर हो जाती हैं। आज परिवार में बच्चों और बुजुर्गों के बीच सामजस्य बैठाने की जरूरत बढ़ रही है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्द्र सिंह ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करते हुए कहा कि व्यक्ति अपने जीवन में बुढ़ापे के लिए धन एकत्र करता है, बीमा कराता हैं, एफडी करवाता है लेकिन क्या वह कभी रिश्तों के लिए निवेश करता है? मेरा सोंचना है कि व्यक्ति को अपने बुढ़ापे के लिए रिश्तों का निवेश करना चाहिए। अगर बेटा, बेटी, बहू, पास-पड़ोसी और मित्रों के लिए अच्छे रिश्तें का निवेश किया है तो आपका बुढ़ापा अच्छे से गुजर जायेगा। पूर्व सांसद एपी गौतम ने इस आयोजन की बधाई दी। 93 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक तिलक चंद्र चौधरी को सांसद ने सम्मानित किया। वरिष्ठ पत्रकार महन्त बीपी दास ने महात्मा गांधी एवं शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर आयोजित इस समारोह की सराहना की और कहा कि बुजुर्ग जर्जर शरीर वाले गांधी जी ने अंग्रेजों को लोहा मनवाया है, बुजुर्ग जो ठान लेता है वह करके दिखाता है। इस अवसर पर अवधी भाषा उन्नयन के भागीरथ डा राम बहादुर मिश्र, अमेठी जल विरादरी के संयोजक अवधी साहित्य संस्थान के अध्यक्ष डा अर्जुन पाण्डेय, वीणा सुधाकर ओझा महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 बलराम वर्मा, साहित्यकार व कवि विष्णु कुमार शर्मा ‘कुमार’, ओज कवि व साहित्यकार डा अम्बरीश ‘अम्बर’, वरिष्ठ कवि सनत कुमार ‘अनाड़ी’, जय प्रकाश ‘हुंकारी’ साहित्यकार इकबाल ए ‘राही’ अनिल कुमार श्रीवास्तव ‘लल्लू’ प्रदीप महाजन, शिक्षक परमानन्द मौर्य, तिलक चंद चौधरी आदि विशिष्ट वरिष्ठजनों को सांसद सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ अम्बरीश अम्बर के संयोजन में वरिष्ठ कवियों ने अपनी रचनाओं से वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। समिति के महासचिव राम औतार ने सभी वरिष्ठ नागरिकों एवं गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि समाज में वृद्धाश्रम खोलने की आवश्यकता बढ़ती जा रही है, परिवारों में वृद्धजनों एवं नई पीढ़ी के लोगों के बीच सामजस्य नही बैठता है जो चिन्ता का विषय है। समिति के अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने वरिष्ठ नागरिकों का अभिनंदन किया और कहा कि देश की संस्कृति वृद्धाश्रम की नही गुरूकुल रही है।

इस आयोजन का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान का माहौल बनाना है। रत्नेश कुमार ने समारोह के आयोजन में सहयोग करने वाले समिति के कोषाध्यक्ष गंगाराम, उपाध्यक्ष अमरेश बहादुर, देव कुमार गुप्ता, राजेन्द्र कनौजिया, सचिव मंशाराम कनौजिया, संयुक्त सचिव विनोद कुमार प्रधान, पदाधिकारी कमलेश कुमार गौतम, जितेंद्र गुप्ता जीतू, अरविंद गुप्ता, विनय कुमार श्रीवास्तव, सुशील चौधरी, राम प्रगट कनौजिया, दिनेशचंद्र रावत, सियाराम वर्मा,सुरेन्द्र गौतम, सुरेश चौधरी, विकास वर्मा,अश्वनी गुप्ता, सहदेव प्रसाद, कन्हैया लाल आदि पदाधिकारियों के सहयोग की सराहना की और धन्यवाद दिया। इस अवसर पर 175 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान हुआ। इस अवसर पर आयोजित भण्डारे में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।



